in

ACHIVEMENT : माता पद्मावती कॉलेज ऑफ नर्सिंग की छात्रा अंकिता चौधरी ने जर्मनी में पाई नौकरी, बढ़ाया संस्थान का गौरव…

TROWS

सिरमौर जिले के रामपुर माजरी की रहने वाली अंकिता चौधरी ने अपनी मेहनत और लगन के दम पर जर्मनी में नर्सिंग क्षेत्र में नौकरी हासिल कर एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम की है। उनकी इस सफलता से परिवार, कॉलेज और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

अंकिता चौधरी ने वर्ष 2023 में माता पद्मावती कॉलेज ऑफ नर्सिंग, नाहन से बी.एससी. नर्सिंग की पढ़ाई पूरी की थी। पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने विदेश में करियर बनाने का लक्ष्य तय कर लिया था। इसी उद्देश्य को लेकर उन्होंने कॉलेज में संचालित जर्मन भाषा प्रशिक्षण कार्यक्रम में हिस्सा लिया और भाषा की आवश्यक योग्यता प्राप्त की।

भाषा प्रशिक्षण पूरा करने के बाद अंकिता ने जर्मनी में नौकरी के लिए जरूरी प्रक्रियाओं को सफलतापूर्वक पूरा किया। इसके बाद उनका चयन जर्मनी के एक प्रतिष्ठित मल्टीस्पेशियलिटी अस्पताल में नर्स के पद पर हुआ। हाल ही में उन्होंने जर्मनी पहुंचने के बाद अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी साझा की हैं, जिन्हें लोगों द्वारा खूब सराहा जा रहा है।

Doon valley school

अंकिता की इस उपलब्धि पर उनके माता-पिता ने गर्व जताते हुए कहा कि यह उनकी बेटी की कड़ी मेहनत, समर्पण और सकारात्मक सोच का परिणाम है। वहीं कॉलेज प्रबंधन और शिक्षकों ने भी उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

कॉलेज की प्राचार्या ने कहा कि अंकिता शुरू से ही एक अनुशासित और मेहनती छात्रा रही हैं। उनकी सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायक है। कॉलेज प्रबंधन का मानना है कि आज के समय में नर्सिंग क्षेत्र में विदेशों में रोजगार के अवसर तेजी से बढ़ रहे हैं और भाषा कौशल के साथ पेशेवर दक्षता युवाओं के लिए नए रास्ते खोल सकती है।

JPERC 2025

कॉलेज के पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में संस्थान के और भी विद्यार्थी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफलता हासिल कर अपने परिवार, संस्थान और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। अंकिता की यह उपलब्धि उन युवाओं के लिए प्रेरणा है जो विदेश में बेहतर करियर बनाने का सपना देख रहे हैं।

Written by Newsghat Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Himachal Pradesh: मुंडन संस्कार से लौट रहे 7 ग्रामीणों की दर्दनाक मौ*त, चंबा में गहरी खाई में गिरी बोलेरो

Himachal Pradesh: मुंडन संस्कार से लौट रहे 7 ग्रामीणों की दर्दनाक मौ*त, चंबा में गहरी खाई में गिरी बोलेरो