Asha Hospital
Holi 2026
in

सिरमौर ने जीती राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता, मानपुर देवड़ा की छात्राओं का शानदार प्रदर्शन

सिरमौर ने जीती राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता, मानपुर देवड़ा की छात्राओं का शानदार प्रदर्शन

सिरमौर ने जीती राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता, मानपुर देवड़ा की छात्राओं का शानदार प्रदर्शन

TROWS

जिला सिरमौर की खिलाड़ी छात्राओं ने एक बार फिर अपने शानदार प्रदर्शन को दोहराते हुए राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में विजय प्राप्त की।

Holi 2026 -2

सिरमौर हॉकी टीम के प्रशिक्षक व रावमावि मानपुर देवड़ा के डीपीई मनीष टंडन ने बताया कि 28 सितम्बर से एक अक्टूबर तक जिला मण्डी के रावमावि सरकाघाट में छात्राओं की अंडर -14 आयु वर्ग की राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

Indian Public School

इस प्रतियोगिता में रावमावि मानपुर देवड़ा की सात खिलाड़ी छात्राओं ने हॉकी में जिला सिरमौर का प्रतिनिधित्व किया और अपने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए जिला सिरमौर को हॉकी का सरताज बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Doon valley school

इन छात्राओं में चंद्रकांता पुत्री अमर सिंह, आंचल पुत्री ब्रह्म दत्त, शिवानी पुत्री सीता राम, अंजली चौहान पुत्री राम कुमार, नेहा पुत्री बीर सिंह, शगुन पुत्री रिंकू राम व कल्पना पुत्री पप्पू शामिल रही।

टीम कोच ने बताया कि इन खिलाड़ी छात्राओं ने सोलन को संघर्षपूर्ण मुकाबले में 2-1 से हराया , सेमिफाइनल मुकाबले में काँगड़ा को 3-0 से व फइनल मुकाबले में ऊना के खिलाफ बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया व 5-0 से इस मैच को जीता। मानपुर देवड़ा विद्यालय की चंद्र कान्ता प्रतियोगिता की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रही।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

व्हाट्सएप पर न्यूज़ घाट समाचार समूह से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक को क्लिक करें।

ज्ञात रहे कि मानपुर देवड़ा विद्यालय में इस वर्ष से ही हॉकी खेल की शुरुआत की गई और प्रथम प्रयास में ही इन छात्राओं ने राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता को जीता और पूरे प्रदेश में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

विद्यालय के डीपीई मनीष टंडन ने कहा कि जिस प्रकार का प्रदर्शन इन छात्राओं ने पूरी प्रतियोगिता में किया है, आशा है कि तीन से चार खिलाड़ी छात्राएँ अवश्य ही राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता के लिए चयनित होंगी।

व्हाट्सएप पर न्यूज़ घाट समाचार समूह से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक को क्लिक करें।

Written by Newsghat Desk

पांवटा साहिब में महिलाओं को घर-घर जाकर बताई कांग्रेस की गारंटियां

पांवटा साहिब में महिलाओं को घर-घर जाकर बताई कांग्रेस की गारंटियां

Paonta Sahib: रोटरी क्लब के अंगदान सेमिनार में 50 ने लिया अंगदान का संकल्प

Paonta Sahib: रोटरी क्लब के अंगदान सेमिनार में 50 ने लिया अंगदान का संकल्प