Fair deal
Dr Naveen
in

स्वस्थ शिशु को जन्म देने से ही होगा स्वस्थ समाज का निर्माण: शिवानी वर्मा

स्वस्थ शिशु को जन्म देने से ही होगा स्वस्थ समाज का निर्माण: शिवानी वर्मा
Shubham Electronics

*स्वस्थ शिशु को जन्म देने से ही होगा स्वस्थ समाज का निर्माण: शिवानी वर्मा*

*पोषण आहार दिवस पर पांवटा साहिब में कार्यक्रम का आयोजन*

*न्यूजघाट पांवटा साहिब*

पांवटा साहिब में जिला स्तर पर प्रस्तावित पोषण अभियान कार्यक्रम का आयोजन महिला मोर्चा पांवटा साहिब और भाजपा मंडल की ओर से वार्ड नं. 5 आंगनवाडी में किया गया।

Shri Ram

कार्यक्रम में महिला मोर्चा ने गर्भवती महिलाओं और बच्चों को पोषण आहार के बारे में बताया गया। साथ ही महिलाओं और बच्चों को फल, सब्जी, जूस वितरित किए गए। बच्चों को स्वस्थ आहार लेने के लिए प्रेरित किया गया, ताकि एक स्वस्थ समाज का गठन किया का सके।

इसी तरह प्रत्येक आंगनवाडी कार्यकर्ता शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों की आंगनबाड़ी में जाकर महिलाओं को जागरूक कर रही हैं। इसके साथ ही जयराम सरकार द्वारा दी गई उपलब्धियों का विशेषकर धन्यवाद किया। महिला मोर्चा अध्यक्षा शिवानी वर्मा ने बताया कि सीएम जयराम ठाकुर ने गर्भवती महिलाओं के लिए बहुत सी योजनाएं बनाई है। जैसे कि गर्भवती महिलाओं को 3 बार दो-दो हजार रुपए की राशि मुहैया करवाएगी, ताकि स्वस्थ शिशु जन्म ले और हमारा समाज स्वस्थ बने।
इस विशेष कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संतोष, रंजना ने महिला मोर्चा का सहयोग कर कार्यक्रम को सफल बनाया।

Bhushan Jewellers 2025

वहीं, जिला अध्यक्षा शिवानी वर्मा ओर जिला प्रभारी संजु शर्मा ने अध्यक्षा कृष्णा धीमान और जिले और पांचों मंडल की समस्त महिला मोर्चा ने सीएम की घोषणाओ का स्वागत किया, और उनका अभिनन्दन किया। इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष अरविन्द गुप्ता जिला अध्यक्षा शिवानी वर्मा,चेयरमैन निर्मल कौर अध्यक्षा कृष्णा धीमान, पूनम गुप्ता नेहा,सीमा और वार्ड की बहने उपस्थित रहीं।

Written by Newsghat Desk

खौफनाक: मां समेत 9 महीने के बच्चे का फंदे से लटका मिला शव, मामले की खोजबीन शुरू…

खौफनाक: मां समेत 9 महीने के बच्चे का फंदे से लटका मिला शव, मामले की खोजबीन शुरू…

रेणुका बाँध निगल गया 7 किलोमीटर सड़क, वैकल्पिक मार्ग की डीपीआर बनकर तैयार

रेणुका बाँध निगल गया 7 किलोमीटर सड़क, वैकल्पिक मार्ग की डीपीआर बनकर तैयार