Asha Hospital
in

हिमाचल में तीन दिनों तक अंधड़ की आशंका, येलो अलर्ट जारी

हिमाचल में तीन दिनों तक अंधड़ की आशंका, येलो अलर्ट जारी

हिमाचल में तीन दिनों तक अंधड़ की आशंका, येलो अलर्ट जारी

Shri Ram
TROWS

पढ़ें, सिरमौर में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज….

हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में बदलाव आने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश के आठ मध्य और उच्च पर्वतीय जिलों में 20 से 22 अप्रैल तक बारिश होने के आसार हैं।

Indian Public School

वहीं मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा के कुछ भागों में बारिश हो सकती है। ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी होने की संभावना है। इस दौरान मैदानी, मध्य व उच्च पर्वतीय कई भागों में अंधड़ चलने और बिजली चमकने का भी येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Doon valley school

20 अप्रैल को इन भागों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है। 23 अप्रैल को मैदानी भागों में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। जबकि मध्य व उच्च पर्वतीय एक-दो स्थानों पर बारिश हो सकती है।

प्रदेश में मंगलवार इस सीजन का सबसे गर्म रिकॉर्ड हुआ। ऊना में अधिकतम तापमान 42 डिग्री तक पहुंच गया है। प्रदेश के 11 स्थानों का अधिकतम तापमान 30 डिग्री से ऊपर चला गया है। मंगलवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मौसम साफ रहा।

JPERC 2025

5 जिलों को छोड़ पूरे प्रदेश में चलेगी आंधी..

20 से 22 अप्रैल तक लाहुल स्पीति को छोड़ बाकी सभी जिलों के लिए आंधी चलने की चेतावनी जारी की गई है। आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान के साथ न्यूनतम तापमान में गिरावट आने की संभावना है।

GPC Paonta Sahib 2026-1
GPC Paonta Sahib 2026-1

मौसम विभाग के अनुसार 20 अप्रैल से हिमाचल का मौसम काफी बदल जाएगा। वहीं, मंडी, चंबा, कांगड़ा, सिरमौर और कुल्लू के अलावा प्रदेश के कई हिस्सों में 20 से 22 अप्रैल को आंधी चलेगी।

मौसम विभाग के निदेशक डॉ सुरेंद्र पाल ने बताया कि मध्यम व मैदान के एक-दो भागों में 20 से 22 अप्रैल तक बारिश हो सकती है। इन भागों में अंधड़ चलने का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रियता से मौसम में यह बदलाव आने की उम्मीद है। पहाड़ों की चोटियों पर बारिश और हिमपात की भी संभावना जताई गई है।

Written by Newsghat Desk

पांवटा साहिब में 2 ट्रैक्टर को सीज कर 33000 रूपए का वसूला जुर्माना

पांवटा साहिब में 2 ट्रैक्टर को सीज कर 33000 रूपए का वसूला जुर्माना

सिरमौर : हाइवे क्रॉस कर रहे तेंदुए को ट्रक ने मारी टक्कर मौके पर मौत

सिरमौर : हाइवे क्रॉस कर रहे तेंदुए को ट्रक ने मारी टक्कर मौके पर मौत