in

अपने बयान से पलटे अखिलेश यादव, बोले लड़ेंगे चुनाव…

अपने बयान से पलटे अखिलेश यादव, बोले लड़ेंगे चुनाव…

अपने बयान से पलटे अखिलेश यादव, बोले लड़ेंगे चुनाव…

विपक्ष के घेराव से बचने का है प्रयास, पहले भी बिना चुनाव लड़े बने थे मुख्यमंत्री

राजनीति में कुछ भी स्थायी नहीं होता न विचारधारा और न विचार, इसका जीता जागता उदाहरण उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव हैं जो अब अपने ही बयान के उल्टा जा रहे हैं।

कुछ समय पूर्व अखिलेश यादव ने कहा था कि वह आगामी विधानसभा चुनाव नही लड़ेंगे पर अब फिर उनका बयान आया है और उनका कहना है कि अब वह चुनाव लड़ेंगे।

विपक्ष के घेराव से बचने का है प्रयास…

गौरतलब है कि कुछ समय पूर्व अखिलेश यादव ने कहा था कि वह विधान सभा का चुनाव नही लड़ेंगे जिसके बाद विपक्ष और आन जनता उन्हें घेरने लगी थी और कई लोगों का तो यह कहना था कि अखिलेश चुनाव जीत नहीं सकते इसलिये वह चुनाव से बचना चाहते हैं।

इन सभी तरह की बातों के बीच हुये मंथन के बाद अब यह नई बात निकल कर सामने आई है जिसके अनुसार अखिलेश यादव चुनाव लड़ने के मूड में हैं।

JPERC 2025

पहले भी बिना चुनाव लड़े बने थे मुख्यमंत्री

आपको शायद जानकारी हो और अगर नहीं है तो आपको बता दें कि 2012 में जब उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार आयी थी तो उस दौर में भी अखिलेश यादव ने प्रत्यक्ष रूप से विधान सभा का चुनाव नहीं लड़ा था।

बल्कि पार्टी की जीत के बाद चुपके से विधान सभा से अंदर आ गये थे और मुख्यमंत्री बन बैठे थे, ऐसी ही कोई रणनीति अखिलेश यादव इस बार भी लगाना चाहते थे पर इस बार ऐसा सम्भव नहीं है।

Written by Newsghat Desk

गुरु नानक देव जी प्रकाश पर्व पर भव्य नगर कीर्तन का आयोजन

गुरु नानक देव जी प्रकाश पर्व पर भव्य नगर कीर्तन का आयोजन

जीएसटी इंर्फोसमेंट के तीनों अधिकारी गिरफ्तार, जमानत पर रिहा

जीएसटी इंर्फोसमेंट के तीनों अधिकारी गिरफ्तार, जमानत पर रिहा