in ,

एमएसपी की मांग पूरी होने तक किसान आंदोलन समाप्त नहीं : चढूनी

एमएसपी की मांग पूरी होने तक किसान आंदोलन समाप्त नहीं : चढूनी

एमएसपी की मांग पूरी होने तक किसान आंदोलन समाप्त नहीं : चढूनी

शहीद किसानों की अरदास के लिए गुरुद्वारा पांवटा साहिब पहुंचे गुरनाम सिंह चढूनी…

किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा की देश में किसान आंदोलन अभी समाप्त नहीं हुआ है। बल्कि आंदोलन फिलहाल स्थगित हुआ है। किसान आंदोलन एमएसपी की मांग पूरी होने तक जारी रहेगा।

TROWS

गुरनाम सिंह चढूनी हिमाचल प्रदेश के गुरुद्वारा पांवटा साहिब में पत्रकार वार्ता में सवालों के जवाब दे रहे थे। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि किसान आंदोलन की जीत का सेहरा उन किसानों के सिर है जो आंदोलन में भाग लेते हुए शहीद हो गए।

उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि राजनेताओं ने सत्ता का दुरपयोग कर गरीब और किसानों का शोषण किया है। इसलिए अच्छे लोगों का राजनीति आना जरूरी है।

अपने नवगठित राजनीतिक दल संयुक्त संघर्ष पार्टी के गठन का जिक्र करते हुए कहा कि पंजाब के विधानसभा चुनाव में गरीबों और किसानों का मुद्दा लेकर जनता के बीच जा रहे हैं। उनका प्रयास कर के गरीबों और किसानों के मुद्दे सदन और सड़क पर एक साथ गूंजने चाहिए।

Doon valley school

हिमाचल में चुनाव के संदर्भ में पूछे जाने पर उन्होंने कहा की ये अभी भविष्य की बात है। अभी वे पंजाब चुनाव में भाग ले रहे हैं। उसके परिणामों के बाद ही भविष्य की रणनीति पर विचार करेंगे।

इस मौके पर गुरनाम सिंह चढूनी ने भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) की हिमाचल इकाई का गठन कर सरदार तरसेम सिंह सग्गी की प्रधान, सरदार ओमकार सिंह को चेयरमैन और सतविंदर सिंह बिट्टू को युवा विंग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

JPERC 2025

किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी गुरुद्वारा पांवटा साहिब में शहीद किसानों की आत्मिक शांति के लिए रखी गई अरदास में भाग लेने यहां पहुंचे थे।

Written by Newsghat Desk

क्या है Web 3.0 ? Google और Facebook कम्पनियों का खत्म होगा एकाधिकार ?

क्या है Web 3.0 ? Google और Facebook कम्पनियों का खत्म होगा एकाधिकार ?

मन में कुछ करने का जुनून हो तो उम्र बाधा नहीं बनती : सुखराम चौधरी

मन में कुछ करने का जुनून हो तो उम्र बाधा नहीं बनती : सुखराम चौधरी