in

केन्द्र व प्रदेश सरकार के अथक प्रयासों से हाटी समुदाय लोगों को मिली सौगात : मदन मोहन शर्मा

केन्द्र व प्रदेश सरकार के अथक प्रयासों से हाटी समुदाय लोगों को मिली सौगात : मदन मोहन शर्मा

गिरिपार पृष्ठभूमि के मदन मोहन शर्मा ने केंद्रीय नेतृत्व व विशेष तौर से जेपी नड्डा का जताया आभार..

अनुसूचित जनजातीय श्रेणी में शामिल होने पर हाटी समुदाय लोगों को दी शुभकामनाएं..

भाजपा के वरिष्ठ नेता मदन मोहन शर्मा ने हाटी समुदाय को अनुसूचित जनजाति श्रेणी में लाये जाने पर समस्त गिरिपार को बधाई व शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि यह ग्रामीण दूर-दराज क्षेत्र में बसे भोले-भाले लोगों के हक की लड़ाई है, जिन्हें लगभग छह दशक बाद न्याय मिला है।

उन्होंने कहा कि हाटी जनजातीय मुद्दा तब सिरे चढ़ा है जब इसकी उम्मीद कम हो चुकी थी। लेकिन भाजपा के नेताओं की सक्रियता व हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दृढ़ संकल्प से यह नामुमकिन काम पूरा हुआ है।

BKD School
BKD School

मदन मोहन शर्मा ने बताया कि वह स्वयं को भी एक हाटी के तौर पर देखते है। उनका पूरा बचपन गिरिपार के ग्रामीण क्षेत्र में व्यतीत हुआ है। व्यवसाय व कारोबार के चलते वह कुछ दशक पूर्व पावंटा साहिब आये है, जबकि उनकी पृष्ठभूमि गिरिपार की है।

उन्होंने कहा कि वह श्री रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र के तहत अंधेरी के निकट गांव जबलोग सैंज से सम्बंध रखते है। उनका बचपन वही पर व्यतीत हुआ है। वह जब प्राथमिक स्कूल की शिक्षा ग्रहण कर रहे थे तब 25 किलोमीटर तक पैदल ददाहू से अंधेरी आना-जाना किया करते थे।

मदन मोहन शर्मा ने कहा कि भाजपा की सरकार चाहे हिमाचल प्रदेश की हो, या केंद्र की हो, हाटी समुदाय को जनजातीय घोषित करवाने की लड़ाई पहले से लड़ते आये है। उन्होंने एक किस्सा याद करते हुए बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा वर्ष 2003 में जब पावंटा साहिब प्रवास पर थे तब उनके घर तक आये।

उस समय भी हाटी के इस जनजातीय मुद्दे पर मंथन हुआ था, उन्होंने पूरे क्षेत्र की जानकारी जुटाई थी कि भौगोलिक तौर पर कहाँ से कहाँ तक फैला है और उन्होंने उस समय भी स्पष्ट तौर से कहा था कि इस क्षेत्र को जनजातीय दर्जा मिलना अति आवश्यक है। ताकि विकास की दृष्टि से क्षेत्र के लोग आगे बढ़ सके। यह प्रयास दशकों वर्षों से चले है जो आज फलीभूत हुए है। जिसमें हिमाचल की भाजपा सरकार व केन्द्र की सरकार ने अहम भूमिका निभाई है।

व्हाट्सएप पर न्यूज़ घाट समाचार समूह से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक को क्लिक करें।

मदन मोहन शर्मा ने हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के गिरिपार क्षेत्र में बसने वाले समस्त हाटी जनसमुदाय को अनुसूचित जनजाति की सूची में शामिल करने हेतु केंद्रीय कैबिनेट में मंजूरी दिलवाने के लिए देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, जनजातीय मामलों के केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा व विशेष तौर से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का कोटि-कोटि आभार व्यक्त किया है।

साथ ही उन्होंने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, पूर्व सांसद वीरेंद्र कश्यप, वर्तमान सांसद सुरेश कश्यप, उपाध्यक्ष नागरिक आपूर्ति निगम बलदेव सिंह तोमर सहित समस्त जन प्रतिनिधि, केंद्रीय हाटी समिति के सक्रिय सदस्य व सभी शुभचिंतकों का हार्दिक आभार व्यक्त किया है। उन्होंने गिरिपार की युवा पीढ़ी को सुनहरे भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई भी दी है।

व्हाट्सएप पर न्यूज़ घाट समाचार समूह से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक को क्लिक करें।

Written by Newsghat Desk

पांवटा साहिब: 20000 किमी सफर तय कर पांवटा साहिब पहुंचे अधिराज, आपसी भाईचारे को बढ़ाने के लिए संदेश…

अनुसूचित जनजाति का दर्जा दिलाने के लिए हाटी समुदाय ने किया सीएम का अभिनंदन