जब विदाई से पहले अपना वोट डालने मतदान केंद्र पहुंची दुल्हन! सामने आई लोकतंत्र की खूबसूरत तस्वीर
लोकसभा चुनाव के पहले चरण में राजस्थान के बारह जिलों में कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान जारी है। सुबह से ही पोलिंग बूथों पर वोट डालने के लिए लोगों की कतारें लगनी शुरू हो गई है।
जब विदाई से पहले अपना वोट डालने मतदान केंद्र पहुंची दुल्हन! सामने आई लोकतंत्र की खूबसूरत तस्वीर
लोकतंत्र के महापर्व की कुछ खूबसूरत तस्वीरें भी सामने आई हैं, जो लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करती हैं। एक दुल्हन ने डोली में बैठकर ससुराल घर जाने से पहले अपनी वोट डाली है।
धौलपुर लोकसभा क्षेत्र में वोटिंग शुरू होने के कुछ ही देर बाद राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, बसेड़ी, करौली में शिवानी वोट डालने पहुंची। शिवानी की बीते कल ही शादी हुई है।
रातभर शादी की रस्में निभाने के बाद आज सुबह उसकी विदाई थी। लेकिन उसने विदाई से पहले अपने मतदान केंद्र पहुंचकर वोट डाला। मांग में सिंदूर और भारी लहंगे में ही शिवानी वोट देने आई थी।
वहीँ, जब सजी, धजी दुल्हन अपना वोट डालने पहुंची तो उसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। दरअसल, दुल्हन की विदाई होनी थी लेकिन उसने फैसला किया कि पहले वह वोट डालेगी। फिर क्या था दुल्हन खुद मतदान केंद्र पहुंची और वोट डाली।