in

प्रशासन गाँव की ओर कार्यक्रम के तहत पांवटा साहिब में शिविर आयोजित : विवेक महाजन

प्रशासन गाँव की ओर कार्यक्रम के तहत पांवटा साहिब में शिविर आयोजित : विवेक महाजन

प्रशासन गाँव की ओर कार्यक्रम के तहत पांवटा साहिब में शिविर आयोजित : विवेक महाजन

TROWS

एसडीएम पांवटा साहिब विवेक महाजन ने जानकारी देते हुए बताया कि 19 दिसंबर से 25 दिसंबर तक प्रशासन गाँव की ओर कार्यक्रम के अंतर्गत पांवटा साहिब उपमंडल के विभिन्न स्थानों पर शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इस कार्यक्रम के दौरान प्रशासन द्वारा गाँव-गाँव जा कर आमजन की समस्याओं को सुना जा रहा है तथा उनका निराकरण भी किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के दौरान पांवटा साहिब उपमंडल की तहसील पांवटा साहिब के पटवार सर्किल पुरुवाला में आज 50 म्यूटेशन, 10 शपथ पत्र, 01 मैरिज, उपतहसील खोड़ोवाला के पटवार सर्किल फूलपुर में 06 म्यूटेशन तथा उपतहसील माजरा के पटवार सर्कल धौलाकुआं में 06 म्यूटेशन किए गए।

उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त उपतहसील माजरा के पटवार सर्कल धौलाकुआं में 02 शिकायत पत्र प्राप्त किए गए जिनका मौके पर ही निराकरण किया गया।

Doon valley school

उन्होंने बताया कि 22 दिसम्बर को यह शिविर पांवटा साहिब उपमंडल की तहसील पांवटा साहिब के पटवार सर्किल पांवटा, उपतहसील माजरा के पटवार सर्किल पल्होड़ी, उपतहसील राजपुर के पटवार सर्किल बनोर, उपतहसील खोड़ोवाला के पटवार सर्किल भगानी में आयोजित किए जाएंगे।

Written by Newsghat Desk

द स्कॉलर्स होम स्कूल के प्रांगण में खेल दिवस के दूसरे दिन भी बेहतरीन प्रदर्शन

द स्कॉलर्स होम स्कूल के प्रांगण में खेल दिवस के दूसरे दिन भी बेहतरीन प्रदर्शन

प्रदेश सरकार के फैसले के खिलाफ पांवटा साहिब में भाजपा का प्रदर्शन वीरवार को

प्रदेश सरकार के फैसले के खिलाफ पांवटा साहिब में भाजपा का प्रदर्शन वीरवार को