in

महिलाओं को बस किराए में छूट देने के फैसले के विरोध में उतरे निजी बस ऑपरेटर, जाने क्या बोले

महिलाओं को बस किराए में छूट देने के फैसले के विरोध में उतरे निजी बस ऑपरेटर, जाने क्या बोले

महिलाओं को बस किराए में छूट देने के फैसले के विरोध में उतरे निजी बस ऑपरेटर, जाने क्या बोले

TROWS

हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा  महिलाओं को सरकारी बसों में किराए में 50 फीसदी किराए में छूट देने के फैसले के खिलाफ निजी बस ऑपरेटर उतर आए हैं और सरकार से दोबारा से इस फैसले पर विचार करने की मांग की है।

निजी बस ऑपरेटरों का कहना है कि महिलाओं को सरकारी  बसों में 50 फीसदी किराए में छूट  मिलने से महिलाएं निजी बसों में सफर नहीं करेगी जिससे निजी बस बस ऑपरेटरों को नुकसान झेलना पड़ेगा।

निजी बस एसोसिएशन के महासचिव नरेश कमल का कहना है कि मुख्यमंत्री ने हिमाचल दिवस पर महिलाओं को बसों में किराए में छूट देने की घोषणा की है जोकि सही नही है। इससे निजी बसों में महिलाएं सफर नही करेगी।

Doon valley school

इसको लेकर अधिकारियों को ज्ञापन देकर इस फैसले पर पुनर्विचार करने की मांग की गई । उन्होंने कहा कि पहले से ही डीजल के दामो में वृद्धि की गई हैं जिससे बसे चलाना मुश्किल हो गया है ओर अब  महिलाओं के लिए जो घोषणा की है  उससे निजी बसों में यात्री सफर नहीं करेंगे और प्रतिस्पर्धा भी बढ़ेगी ।

उन्होंने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से इस फैसले पर पुनर्विचार करने की मांग की और निजी बस ऑपरेटरों के हितों को भी ध्यान में रखने का आग्रह किया

JPERC 2025

Written by Newsghat Desk

भाजपा काल में पांवटा साहिब विस के विकास कार्य हुए ठप्प : कांग्रेस

भाजपा काल में पांवटा साहिब विस के विकास कार्य हुए ठप्प : कांग्रेस

एनएच 707 को लेकर नेशनल हाईवे अथॉरिटी पर बरसे पांवटा साहिब के समाजसेवी

एनएच 707 को लेकर नेशनल हाईवे अथॉरिटी पर बरसे पांवटा साहिब के समाजसेवी