in

विजय संकल्प रैली में गरजे भूपेंद्र-बलदेव, कहा कांग्रेस भ्रष्टाचार की जननी…

विजय संकल्प रैली में गरजे भूपेंद्र-बलदेव, कहा कांग्रेस भ्रष्टाचार की जननी…

विजय संकल्प रैली में गरजे भूपेंद्र-बलदेव, कहा कांग्रेस भ्रष्टाचार की जननी…

केंद्रीय मंत्री बोले हिमाचल की जनता बदलने जा रही रिवाज..

TROWS

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों को लेकर प्रचार करने पहुंचे केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने शिलाई विधानसभा क्षेत्र के रोहनाट में आयोजित कार्यक्रम में कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में विकास के नए कीर्तिमान स्थापित हुए हैं।

उन्होंने विजय संकल्प रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस को भ्रष्टाचार की जननी करार दिया। उन्होंने कहा कि देश में कांग्रेस खत्म होती जा रही है।

कांग्रेस के पास न तो नेतृत्व है और न कोई विजन है। हिमाचल में इस बार रिवाज बदलेगा क्योंकि डबल इंजन की सरकार ने हिमाचल में चहुंमुखी विकास किया है।

Doon valley school

उन्होंने कहा कि गिरिपार क्षेत्र की 55 साल पुरानी मांग केंद्र सरकार ने एक ही झटके में खत्म कर हाटी समुदाय को जनजातीय घोषित कर यहां के लोगों को बहुत बड़ा तोहफा दिया है।

JPERC 2025

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि इस मुद्दे पर प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और बलदेव तोमर का बहुत बड़ा योगदान रहा है। इस लिए शिलाई विधानसभा क्षेत्र की जनता को बलदेव तोमर का खुलकर समर्थन करना चाहिए।

भाजपा प्रत्याशी बलदेव तोमर ने अपने संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सराज की तर्ज पर शिलाई विधानसभा क्षेत्र का विकास किया है। उन्होंने कहा कि शिलाई की जनता ने जो मुख्यमंत्री से मांगा वह शिलाई की जनता ने दिया।

इसलिए शिलाई की जनता को अब मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का कर्ज चुकाने का वक्त आ गया है। उन्होंने कहा कि हाटी मुद्दे पर कांग्रेस पार्टी के नेता झूठ बोलकर जनता को गुमराह करने का काम कर रहे है।

कांग्रेस के पास झूठ बोलने के इलावा अब कोई मुद्दा नहीं है क्योंकि मुख्यमंत्री ने पांच साल में वो काम करके दिखाया जो कांग्रेस 55 सालों तक भी नहीं कर पाई।

Written by Newsghat Desk

हिमाचल उत्तराखंड सीमा पर पकड़े 16 लाख, जांच में जुटा पुलिस प्रशासन

हिमाचल उत्तराखंड सीमा पर पकड़े 16 लाख, जांच में जुटा पुलिस प्रशासन

राष्ट्रीय अंडर-13 बैडमिंटन प्रतियोगिता में हिमाचल का प्रतिनिधित्व करेंगे निकुंज रमौल

राष्ट्रीय अंडर-13 बैडमिंटन प्रतियोगिता में हिमाचल का प्रतिनिधित्व करेंगे निकुंज रमौल