in

पांवटा साहिब के रोज़ ऑर्किड स्कूल ने रचा इतिहास, हिमाचल के टॉप-10 स्कूलों में बनाई जगह, क्षेत्र में हासिल किया पहला स्थान

पांवटा साहिब: शिक्षा के क्षेत्र में पांवटा साहिब के लिए गर्व की बात है। शहर के प्रतिष्ठित द रोज़ ऑर्किड वर्ल्ड स्कूल ने अपनी शानदार उपलब्धि से पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। स्कूल को एजुकेशन वर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग 2026-27 में हिमाचल प्रदेश के टॉप-10 स्कूलों में जगह मिली है। इसके साथ ही स्कूल ने पांवटा साहिब में पहला स्थान हासिल किया है।

स्कूल ने यह उपलब्धि को-एड डे स्कूल श्रेणी में प्राप्त की है। इस रैंकिंग में स्कूल को पूरे हिमाचल प्रदेश में 10वां स्थान मिला है। इस सफलता से स्कूल के विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों में खुशी का माहौल है।

स्कूल प्रबंधन के अनुसार, यह उपलब्धि विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा देने के साथ-साथ उनके सर्वांगीण विकास पर ध्यान देने का परिणाम है। स्कूल में पढ़ाई के अलावा खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और अन्य गतिविधियों के माध्यम से भी बच्चों की प्रतिभा को आगे बढ़ाने का प्रयास किया जाता है।

इस उपलब्धि पर स्कूल के डायरेक्टर ललित शर्मा ने खुशी जताते हुए कहा कि स्कूल का उद्देश्य बच्चों को केवल किताबी ज्ञान देना नहीं, बल्कि उन्हें जीवन की चुनौतियों के लिए तैयार करना भी है। उन्होंने कहा कि यह रैंकिंग स्कूल की इसी सोच और प्रयासों को दर्शाती है।

वहीं, डायरेक्टर एकेडमिक्स अंजू अरोड़ा ने इस सफलता का श्रेय शिक्षकों की मेहनत और अभिभावकों के सहयोग को दिया। उन्होंने कहा कि स्कूल का प्रयास रहता है कि प्रत्येक विद्यार्थी की प्रतिभा को पहचानकर उसे आगे बढ़ने के अवसर दिए जाएं।

JPERC 2025

स्कूल की प्रिंसिपल ममता सैनी ने कहा कि यह सम्मान स्कूल से जुड़े प्रत्येक व्यक्ति की मेहनत का नतीजा है। इसमें शिक्षकों, अभिभावकों और विद्यार्थियों सभी का योगदान है। उन्होंने कहा कि स्कूल भविष्य में भी बेहतर शिक्षा और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार प्रयास करता रहेगा।

इस उपलब्धि के बाद स्कूल में उत्साह का माहौल है। स्कूल प्रबंधन ने सभी शिक्षकों, विद्यार्थियों और अभिभावकों को इस सफलता के लिए बधाई दी है।

Written by newsghat

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पांवटा साहिब के अंश ठाकुर का राष्ट्रीय कबड्डी टीम में चयन, ग्लोबल एकेडमी में खुशी की लहर

पांवटा साहिब के अंश ठाकुर का राष्ट्रीय कबड्डी टीम में चयन, ग्लोबल एकेडमी में खुशी की लहर