Asha Hospital
Holi 2026
in

हिमाचल के महेंद्र ठाकुर बने बंगलूरू बुल्स के उप-कप्तान

हिमाचल के महेंद्र ठाकुर बने बंगलूरू बुल्स के उप-कप्तान

हिमाचल के महेंद्र ठाकुर बने बंगलूरू बुल्स के उप-कप्तान

प्रो कबड्डी सीजन आठ में नालागढ़ के 3खिलाड़ी लेंगे हिस्सा, अजय ठाकुर भी उतरेंगे मैदान में

TROWS

देश में प्रो कबड्डी सीजन आठ प्रतियोगिता शुरू होने जा रही है। इसके लिए सभी टीमों ने कप्तानों और उप-कप्तानों का घोषणा कर दी गई है। इसमें हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के महेंद्र सिंह ठाकुर को बंगलूरू बुल्स ने उपकप्तान बनाया है।

Holi 2026 -2

तमिल थलाइवा के लिए पिछले सीजन में कप्तानी करने वाले अजय ठाकुर लंबे समय बाद किसी और कप्तानी में इस सीजन में खेलते दिखेंगे। वहीं, बंगलूरू बुल्स के स्टार डिफेंडर महेंद्र सिंह ठाकुर उप-कप्तान की जिम्मेदारी मिलने के बाद काफी जोश में हैं।

Indian Public School

महेंद्र सिंह ने कहा कि वह अपनी टीम के लिए बेहतर प्रदर्शन करने के लिए हमेशा खेलते हैं। इस सीजन में एक नई जिम्मेदारी के साथ खेलने का अनुभव मिलेगा। उधर, अजय ठाकुर का यह प्रो-कबड्डी का लगातार आठवां सीजन है।

Doon valley school

प्रो-कबड्डी सीजन-आठ 22 दिसंबर से शुरू होने जा रहा है। इस सीजन का पहला मुकाबला बंगलूरू बुल्स और यू मुंबा के बीच खेला जाएगा। कांगड़ा के रोहित राणा इस बार चोट के कारण नहीं खेल रहे हैं।

नालागढ़ के तीन खिलाड़ी दिखाएंगे प्रतिभा

JPERC 2025
Holi 2026 -3

यही नहीं प्रदेश से अजय ठाकुर और महेंद्र सिंह के अलावा तीन और खिलाड़ी भी अलग-अलग फ्रेंचाइजी से खेलेंगे। विशाल और बलदेव को पुनेरी पलटन ने अपनी टीम में शामिल किया है।

इसके अलावा हिमाचल का एक और खिलाड़ी सुरेंद्र सिंह तेलगु टाइटन की टीम से खेलते हुए नजर आएंगे। राहुल राणा यू-मुंबा की टीम से खेलेंगे।

Written by Newsghat Desk

रेडियोलॉजिस्ट के मुद्दे पर ऊर्जा मंत्री और प्रदर्शनकारियों की वार्ता विफल….

रेडियोलॉजिस्ट के मुद्दे पर ऊर्जा मंत्री और प्रदर्शनकारियों की वार्ता विफल….

जयराम सरकार के 4 साल के कार्यकाल को बताया पूरी तरह से विफल : कौल सिंह

जयराम सरकार के 4 साल के कार्यकाल को बताया पूरी तरह से विफल : कौल सिंह