in

हिमाचल प्रदेश : 24 घंटे में खुला 9 लाख की चोरी का राज! 15 हजार में बेच दिए गहने, 3 आरोपी गिरफ्तार

TROWS

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले से भरवाना पंचायत के भुआणा गांव में एक घर से लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो आरोपी सगे भाई बताए जा रहे हैं। पुलिस अब तीनों को अदालत में पेश कर रिमांड लेने की तैयारी कर रही है ताकि मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा सके।

जानकारी के अनुसार, भुआणा निवासी श्रवण कुमार अपने परिवार के साथ बैजनाथ में रिश्तेदारी में आयोजित एक कार्यक्रम में गए हुए थे। इसी दौरान उनका घर खाली था। रात के समय चोरों ने सूने मकान को निशाना बनाकर ताला तोड़ा और करीब 9 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की।

जांच के दौरान आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। इसके आधार पर पुलिस ने बैजनाथ क्षेत्र से गुरदीप सिंह, कालू राम और बॉबी कुमार को गिरफ्तार कर लिया। गुरदीप सिंह और कालू राम आपस में सगे भाई हैं। तीनों लंबे समय से बैजनाथ क्षेत्र में रह रहे थे। पुलिस इनके पुराने आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, इनके खिलाफ पहले भी चोरी के मामले दर्ज हैं।

Doon valley school

पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की वारदात कबूल कर ली। उन्होंने बताया कि पहले बैजनाथ में बैठकर चोरी की योजना बनाई गई। इसके बाद बिना नंबर की बाइक पर अलग-अलग गांवों में ऐसे घर तलाशे गए, जहां कोई मौजूद न हो। एक जगह से कुछ हाथ नहीं लगा, लेकिन भुआणा गांव में एक घर का ताला तोड़कर लाखों रुपये के गहने चोरी कर लिए गए।

आरोपियों ने पुलिस को बताया कि चोरी के बाद वे अपने ठिकाने पर लौट आए और बाद में चोरी किए गए गहनों को बैजनाथ के एक व्यक्ति को केवल 15 हजार रुपये में बेच दिया। तीनों ने यह रकम आपस में बराबर बांट ली। अब पुलिस गहने खरीदने वाले व्यक्ति की तलाश कर रही है और चोरी का सामान बरामद करने के प्रयास जारी हैं।

JPERC 2025

पूछताछ में यह भी सामने आया कि आरोपी दिन में कभी-कभी मजदूरी करते थे, जबकि मंगलवार और शनिवार को भगवान का वेश धारण कर गांव-गांव घूमते थे। इसी दौरान वे घरों की गतिविधियों पर नजर रखते और खाली मकानों की पहचान करते थे। बाद में रात के समय चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है। संभावना है कि पूछताछ के दौरान अन्य चोरी की वारदातों और इसमें शामिल अन्य लोगों के बारे में भी महत्वपूर्ण जानकारी सामने आ सकती है। फिलहाल पुलिस चोरी हुए आभूषणों की बरामदगी और पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी हुई है।

Written by Newsghat Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मणिमहेश यात्रा पर बड़ा हादसा: थार की छत पर गिरा विशाल पत्थर, पंजाब के श्रद्धालु की मौके पर मौत

मणिमहेश यात्रा पर बड़ा हादसा: थार की छत पर गिरा विशाल पत्थर, पंजाब के श्रद्धालु की मौके पर मौत

राजबन में इंद्रजीत सिंह मिक्का का जोरदार स्वागत, उपाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार पहुंचे तो उमड़ा समर्थकों का जनसैलाब

राजबन में इंद्रजीत सिंह मिक्का का जोरदार स्वागत, उपाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार पहुंचे तो उमड़ा समर्थकों का जनसैलाब