in

मणिमहेश यात्रा पर बड़ा हादसा: थार की छत पर गिरा विशाल पत्थर, पंजाब के श्रद्धालु की मौके पर मौत

TROWS

चंबा: हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में मणिमहेश यात्रा के दौरान बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। मैहला क्षेत्र के पास यात्रा पर जा रही एक थार गाड़ी पर अचानक पहाड़ी से भारी पत्थर आ गिरा। पत्थर सीधे वाहन के सनरूफ पर गिरा, जिससे अंदर बैठे एक श्रद्धालु की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक की पहचान माखन सिंह (40) निवासी गांव मलियां, तहसील गढ़दीवाल, जिला होशियारपुर (पंजाब) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह अन्य श्रद्धालुओं के साथ मणिमहेश यात्रा के लिए निकले थे। हादसा इतना अचानक हुआ कि किसी को संभलने का मौका नहीं मिला।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। वहीं, हादसे के कारण कुछ समय के लिए मार्ग पर आवाजाही भी प्रभावित रही।

Doon valley school

बरसात के मौसम में पहाड़ी इलाकों में लगातार भूस्खलन और पत्थर गिरने की घटनाएं सामने आ रही हैं। ऐसे में प्रशासन ने यात्रियों और वाहन चालकों से अपील की है कि यात्रा के दौरान पूरी सतर्कता बरतें और खराब मौसम में अनावश्यक यात्रा से बचें।

फिलहाल पुलिस हादसे के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। इस घटना से मृतक के परिवार में शोक की लहर है।

JPERC 2025

Written by Newsghat Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 साल में भी पांवटा नहीं पहुंचे मुख्यमंत्री! भाजपा युवा मोर्चा ने उठाए बड़े सवाल

4 साल में भी पांवटा नहीं पहुंचे मुख्यमंत्री! भाजपा युवा मोर्चा ने उठाए बड़े सवाल