in

55 वर्षीय महिला की सी बी डी एवं लिवर की नलिका से निकाली 65 पथरियां

55 वर्षीय महिला की सी बी डी एवं लिवर की नलिका से निकाली 65 पथरियां

55 वर्षीय महिला की सी बी डी एवं लिवर की नलिका से निकाली 65 पथरियां

TROWS

 

श्री साई ग्रुप ऑफ़ हॉस्पिटल्स की अम्बाला ब्रांच में जनरल एवं लैप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ दिनेश बेदी ने अम्बाला निवासी 55 वर्षीय महिला कमलेश कालिया के सी बी डी नलिका एवं लिवर नलिका से ऑपरेशन के माध्यम से लगभग 65 पथरियां निकाली।

इस बारे में जानकारी देते हुए डॉ दिनेश बेदी ने बताया की महिला का 20 साल पहले पित्त की थाली में पथरी होने के कारण ऑपरेशन हुआ था जिसमें महिला का गॉल ब्लैडर निकाल दिया गया था।

Doon valley school

दर्द की परेशानी के कारण जब महिला श्री साई अस्पताल अम्बाला में एडमिट हुई तो जांच में पाया गया की महिला की पित्त की थैली नहीं है लेकिन उसके निचे सी बी डी नलिका एवं लिवर नलिका में बहुत से पथर के टुकड़े जमा हो गए है।

सभी जाँच करने के बाद चिकित्सकों की टीम ने महिला का ऑपरेशन द्वारा पथरियां निकालने की योजन बनायीं गयी। ऑपरेशन के दौरान छोटे बड़े साइज़ की लगभग 65 पथरियां निकाली गयी। महिला ऑपरेशन के बाद बिलकुल स्वस्थ है।

JPERC 2025

महिला के रिश्तेदार ने बताया की 20 पहले अम्बाला सिटी में ऑपरेशन करवाया था लेकिन फिर भी महिला को थोड़ा बहुत दर्द महसूस होता रहता था।

लेकिन पिछले एक महीने से जयादा परेशानी होने के कारण महिला को श्री साई अस्पताल अम्बाला कैंट लाया गया। डॉ दिनेश बेदी ने मरीज की पूर्ण जाँच कर के ऑपरेशन करने की सलाह दी और ऑपरेशन से बहुत सी पथरियां निकाली गयी। अब कमलेश कालिया बिलकुल स्वस्थ।

उन्होंने कहा की डॉ दिनेश बेदी ने मरीज और रिश्तेदारों को सही मार्ग दिखाया और सफल ऑपरेशन किया। उन्होंने डॉ दिनेश बेदी का एवं श्री साई अस्पताल के सभी स्टाफ का धन्यवाद किया।

Written by Newsghat Desk

पांवटा साहिब में ब्लॉक कांग्रेस ने मनाया 138वां स्थापना दिवस

पांवटा साहिब में ब्लॉक कांग्रेस ने मनाया 138वां स्थापना दिवस

दर्दनाक सड़क हादसे में बच्चे समेत दो लोगों की मौत

दर्दनाक सड़क हादसे में बच्चे समेत दो लोगों की मौत