New ATM Rules: अप्रैल 2026 से ATM के नियमों में बड़े बदलाव! इन बैंकों ने बढ़ा दिया ग्राहक के खर्च का बोझ

New ATM Rules: नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत कई बड़े बदलाव लेकर आई है। 2026-27 का यह वित्तीय वर्ष अलग-अलग तरीके से ग्राहकों की जेब पर असर डालने वाला है। इनमें से एक कारण है ATM से जुड़े नियमों में बदलाव।

New ATM Rules: अप्रैल 2026 से ATM के नियमों में बड़े बदलाव! इन बैंकों ने बढ़ा दिया ग्राहक के खर्च का बोझ
अगर आप भी उन लोगों में से हैं जो छोटे-छोटे कारणों की वजह से बार-बार ATM से पैसा निकालते हैं तो अब यह आदत महंगी पड़ सकती है। क्योंकि देश के प्रमुख बैंक HDFC बैंक, पंजाब नेशनल बैंक और बंधन बैंक ने 1 अप्रैल 2026 से ATM के इस्तेमाल के नियमों में बड़े बदलाव किए हैं।

2026-27 ATM से जुड़े नए नियमों का विवरण
बता दें अब केवल ATM से कैश निकालना नहीं बल्कि UPI के जरिए होने वाले ATM ट्रांजैक्शन भी फ्री लिमिट में गिने जाएंगे। इसके अलावा फ्री ट्रांजैक्शन की संख्या भी कई बैंकों ने कम कर दी है। लिमिट पार करते ही अब ग्राहकों को अतिरिक्त शुल्क चुकाना होगा।


कुछ मामलों में तो एक दिन में निकाली जाने वाली कैश सीमा को भी कम कर दिया गया है। मतलब ATM का ज्यादा इस्तेमाल अब ग्राहकों की जेब पर भारी पड़ सकता है। 1 अप्रैल 2026 से लागू नए नियम में फ्री ट्रांजैक्शन लिमिट, कैश निकासी सीमा, अतिरिक्त शुल्क से जुड़े कई बदलाव शामिल कर दिए गए हैं। ताकि डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा दिया जा सके और ATM के उपयोग को काम किया जा सके।
कौन-कौन सी बैंक ने बदले हैं ATM से जुड़े नियम
HDFC बैंक के नए नियम
HDFC बैंक ने ATM से जुड़े नियमों में कुछ विशेष बदलाव किए हैं। अब UPI के जरिए ATM से कैश निकालना फ्री ट्रांजैक्शन लिमिट में शामिल होगा। हर महीने सीमित फ्री ट्रांजैक्शन लगभग 5 ट्रांजैक्शन मिलेंगे। फ्री लिमिट खत्म होने के बाद हर ट्रांजैक्शन पर ₹23 टैक्स लगेगा और UPI से निकासी भी अब चार्जेबल होने वाली है। मतलब अब ATM से कार्ड के साथ कैश विड्रोल किया गया या कार्डलेस कैश विड्रोल किया गया दोनों ही परिस्थितियों में लिमिट का ध्यान रखना होगा।


PNB ने किए ग्राहकों के लिए बदलाव
PNB ने भी ATM से पैसे निकालने की दैनिक सीमा में कमी कर दी है। पहले जहां 1 लाख की लिमिट थी इसे घटाकर अब 50000 कर दिया गया है। वहीं कुछ प्रीमियम कार्ड में भी इस लिमिट को 1.5 लाख से घटकर 75,000 किया गया है। इस बदलाव का सीधा असर उन लोगों पर पड़ेगा जो एक बार में बड़ी रकम निकालते हैं।
बंधन बैंक के नए नियम
बंधन बैंक ने भी फ्री ATM ट्रांजैक्शन की संख्या में बदलाव कर दिया है। अब बंधन बैंक केवल 5 फ्री फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन दे रहा है। दूसरे बैंक के ATM में 3 फ्री ट्रांजैक्शन और नॉन मेट्रो ATM पर 5 फ्री ट्रांजैक्शन। फ्री लिमिट खत्म होने के बाद 23 रुपए प्रति फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन और ₹10 प्रति नॉन फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन का भुगतान करना होगा। वहीं यदि बैलेंस कम है तो फेल ट्रांजैक्शन पर ₹25 की पेनल्टी भी लगेगी।
क्यों किए गए हैं यह नए बदलाव
बैंक द्वारा ATM नियमों में यह बदलाव डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने के लिए शुरू किए गए हैं। क्योंकि UPI, नेट बैंकिंग, मोबाइल वॉलेट जैसे विकल्प सुरक्षित और बेहतर हैं। ATM में कैश मैनेजमेंट में परेशानी, ऑपरेशन की लागत संभालना इत्यादि जैसे झंझट आते हैं। ऐसे में बैंक चाहते हैं कि अब ग्राहक ATM का इस्तेमाल कम कर दे और डिजिटल ट्रांजेक्शन अपना लें।

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it’s all about “आपकी बात”!



