in

Sirmour News: चूड़धार में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़! रास्तों पर अभी भी जमी है बर्फ, प्रशासन की अनुमति का इंतजार

TROWS

Sirmour News: आराध्य देव शिरगुल महाराज की तपोस्थली चूड़धार में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने लगी है और हिमाचल के साथ-साथ बाहरी राज्यों से भी बड़ी संख्या में भक्त भोलेनाथ का आशीर्वाद लेने के लिए यहां पहुंच रहे हैं।

Sirmour News: चूड़धार में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़! रास्तों पर अभी भी जमी है बर्फ, प्रशासन की अनुमति का इंतजार

बता दें कि इसी माह 14 अप्रैल को मेष संक्रांति के पावन अवसर पर पूरे विधि-विधान के साथ चूड़धार के कपाट खोल दिए गए थे। हालांकि अभी तक यात्रा पर जाने के लिए प्रशासन की ओर से कोई औपचारिक अनुमति नहीं दी गई है।

इसके बावजूद चूड़धार चोटी पर श्रद्धालुओं का तांता लगना शुरू हो चुका है। शनिवार और रविवार को सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु 11,965 फीट की ऊंचाई पर स्थित मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे।

Doon valley school

यात्रा टालने का आग्रह
उधर, चूड़ेश्वर सेवा समिति ने श्रद्धालुओं से फिलहाल यात्रा टालने की अपील की है। समिति के प्रबंधक बाबू राम शर्मा ने बताया कि वर्तमान में चोटी पर न तो भंडारे की व्यवस्था है, न ही ठहरने और शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाएं बहाल हुई हैं। मार्ग पर अभी भी बर्फ पिघल रही है, जिससे रास्ते में भारी फिसलन है।

1 मई से शुरू हो सकती है यात्रा
संभावना जताई जा रही है कि प्रशासन 1 मई से यात्रा के लिए हरी झंडी दे सकता है। फिलहाल बिना सरकारी अनुमति के यात्रा करना श्रद्धालुओं के लिए जानलेवा साबित हो सकता है।

JPERC 2025

गौरतलब है कि भारी बर्फबारी के कारण नवंबर से 15 अप्रैल तक चूड़धार के कपाट बंद रहते हैं। अब कपाट तो खुल गए हैं, लेकिन व्यवस्थाओं को पूरी तरह सुचारू होने में अभी कुछ दिनों का समय लगेगा।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Paonta Sahib: जिला स्तरीय प्रदर्शनी में आयुष्मान के मॉडल ने जीता सबका दिल! अब राज्य स्तर पर दिखाएंगे अपनी प्रतिभा

Paonta Sahib: जिला स्तरीय प्रदर्शनी में आयुष्मान के मॉडल ने जीता सबका दिल! अब राज्य स्तर पर दिखाएंगे अपनी प्रतिभा