फौजी रणबीर सिंह बने पांवटा साहिब ब्लॉक प्रधान संघ के अध्यक्ष, पंचायतों की आवाज उठाने का लिया संकल्प

पांवटा साहिब: गोजर पंचायत के प्रधान और पूर्व भारतीय सेना कमांडो रणबीर सिंह को पांवटा साहिब ब्लॉक प्रधान संघ का अध्यक्ष चुना गया है। बैठक में प्रधान संघ की नई कार्यकारिणी का गठन भी सर्वसम्मति से किया गया।
रणबीर सिंह लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी से जुड़े हुए हैं। वर्तमान में वह भाजपा गिरिपार आंजभोज मंडल के उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं। सेना में कमांडो के रूप में सेवाएं देने के बाद उन्होंने सामाजिक और पंचायत स्तर पर सक्रिय भूमिका निभाई।
नई जिम्मेदारी मिलने के बाद रणबीर सिंह ने कहा कि ब्लॉक की सभी पंचायतों और प्रधानों को साथ लेकर काम किया जाएगा। पंचायतों से जुड़े विकास कार्यों और समस्याओं को संबंधित विभागों के सामने मजबूती से रखा जाएगा।


उन्होंने कहा कि सड़क, पेयजल, बिजली, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाओं से जुड़े मुद्दे उनकी प्राथमिकता में रहेंगे। पंचायत प्रतिनिधियों के अधिकारों और समस्याओं के समाधान के लिए भी मिलकर प्रयास किया जाएगा।
रणबीर सिंह की माता भी पहले गोजर पंचायत की प्रधान रह चुकी हैं। ऐसे में उनका परिवार लंबे समय से पंचायत और जनसेवा से जुड़ा रहा है।

यह रही नई कार्यकारिणी:
उपाध्यक्ष के रूप में राकेश कुमार (भाटावाली), निंद्रों देवी (गुरुवाला-सिंघपुरा), बलबीर सिंह (शिवा), रजनीश चौधरी (रामपुर-भारापुर) और राकेश कुमार (बहराल) को जिम्मेदारी दी गई।
सचिव पद पर अल्का रानी (टोकियो) और तेजिंदर सिंह (भूंगरनी), जबकि सह सचिव नरेंद्र पाल (मानपुरदेवड़ा) और मोहन सिंह (पातलियों) बनाए गए।
कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी पृथ्वी सिंह (भगानी) और दिनेश चौहान (टोरू डांडा आंज) को मिली। मुख्य सलाहकार शिक्षा देवी (कुंजा), सुरेखा चौधरी (गोरखुवाला) और सुंदर सिंह (मुगलांवाला करतारपुर) नियुक्त हुए।
मीडिया प्रभारी पवन पटियाल (जामनीवाला) और प्रीतिका सैणी (बद्रीपुर), जबकि सह मीडिया प्रभारी रसीला बेगम (मिसरवाला) को बनाया गया।
रणबीर सिंह की नियुक्ति पर पंचायत प्रतिनिधियों और क्षेत्रवासियों ने खुशी जताते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।


