गिरिपार से 32 वर्षीय युवक लापता, पांवटा और शिमला में दिखने के बाद नहीं मिला कोई सुराग

सिरमौर। गिरिपार क्षेत्र के दुगाना गांव से 32 वर्षीय युवक के लापता होने का मामला सामने आया है। लापता युवक की पहचान भीम सिंह उर्फ भूपेश के रूप में हुई है। युवक के घर से बिना बताए चले जाने के बाद से परिजन लगातार उसकी तलाश कर रहे हैं, लेकिन अभी तक उसका कोई पता नहीं चल पाया है।
परिजनों के मुताबिक भीम सिंह को पहले पांवटा साहिब में देखा गया था। इसके बाद उसके शिमला में होने की जानकारी मिली थी। हालांकि, शिमला के बाद से युवक के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। परिवार के लोग उसकी तलाश को लेकर काफी चिंतित हैं और लगातार संभावित स्थानों पर जानकारी जुटा रहे हैं।
परिजनों ने क्षेत्र के लोगों के साथ-साथ पांवटा साहिब, शिमला और आसपास के इलाकों के लोगों से भी सहयोग की अपील की है। उनका कहना है कि यदि किसी व्यक्ति को भीम सिंह उर्फ भूपेश कहीं दिखाई दें या उनके बारे में कोई जानकारी मिले तो तुरंत परिवार को सूचित करें।

परिजनों ने लोगों से अपील की है कि युवक से जुड़ी कोई भी जानकारी मिलने पर नीचे दिए गए मोबाइल नंबरों पर संपर्क किया जाए।
संपर्क नंबर:
📞 98052 21096
📞 82193 16498

परिवार ने सोशल मीडिया के माध्यम से भी लोगों से इस सूचना को अधिक से अधिक साझा करने की अपील की है। परिजनों का कहना है कि पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने से युवक की तलाश में मदद मिल सकती है।
यदि किसी व्यक्ति को भीम सिंह उर्फ भूपेश के बारे में कोई जानकारी मिलती है, तो वह बिना देरी किए दिए गए नंबरों पर संपर्क कर परिवार की मदद कर सकता है। परिवार को उम्मीद है कि लोगों के सहयोग से लापता युवक का जल्द पता लगाया जा सकेगा और वह सुरक्षित अपने घर लौट सकेगा।

