Himachal Latest News: राष्ट्रीय प्रतियोगिता में कोर्फबॉल चैंपियन बना हिमाचल! फ़ाइनल में हरियाणा को दी पटखनी
Himachal Latest News: उत्तर प्रदेश के आगरा में हुई राष्ट्रीय सीनियर वर्ग की कोर्फबॉल प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। हिमाचल प्रदेश 19 राज्यों की टीमों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर कोर्फबॉल चैंपियन बन गया है जिससे समूचे राज्य में ख़ुशी की लहर दौड़ गई है।
Himachal Latest News: राष्ट्रीय प्रतियोगिता में कोर्फबॉल चैंपियन बना हिमाचल! फ़ाइनल में हरियाणा को दी पटखनी
दरअसल, राष्ट्रीय सीनियर वर्ग की कोर्फबॉल प्रतियोगिता में हिमाचल का मुकाबला सेमीफाइनल मैच में महाराष्ट्र के साथ हुआ। हिमाचल की टीम ने महाराष्ट्र को 11-7 के अंतर से पराजित किया और फाइनल में पहुँच गई।
जिसके बाद फ़ाइनल में हिमाचल का मुकाबला हरियाणा के साथ हुआ। हिमाचल के खिलाड़ियों ने हरियाणा को 13-7 गोल के अंतर से पराजित किया और चैंपियनशिप बन गई।
बता दें कि हिमाचल प्रदेश और हरियाणा राज्य की टीम लगातार चार सालों से फाइनल में खेल रही है। इसी के साथ अब दोनों टीमें 2-2 बार की विजेता व उप विजेता बन गई है।
अखिल भारतीय कोर्फबॉल संघ उपाध्यक्ष एवं प्रदेश के महासचिव बीआर सुमन ने हिमाचल की टीम को राष्ट्रीय कोर्फबॉल प्रतियोगिता में जितने पर बधाई दी है।