Himachal Weather: हिमाचल में आज हीट वेव का अलर्ट! फिर बिगड़ेगा मौसम, होगी बारिश

Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश में गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। प्रदेश के मैदानी इलाकों से लेकर पहाड़ो तक गर्मी से लोगों का हाल बेहाल होने लग पड़ा है।
Himachal Weather: हिमाचल में आज हीट वेव का अलर्ट! फिर बिगड़ेगा मौसम, होगी बारिश
हालांकि राहत की बात यह है कि लोगों को जल्द ही इस भीषण गर्मी से राहत मिलने के आसार है। मौसम विभाग के अनुसार- प्रदेश में 28 अप्रैल से वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होगा जिसका असर 30 अप्रैल तक देखने को मिल सकता है।
इस दौरान पहाड़ों पर बर्फबारी तो कुछ इलाकों में बूंदाबांदी या फिर हल्की बारिश होने के आसार है। इतना ही नहीं मौसम विभाग ने आंधी-तूफान चलने की भी चेतावनी दे रखी है।


28 अप्रैल को चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला जिलों में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और हल्की बारिश होने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
उधर, मौसम विभाग ने आज प्रदेश के चार जिलों ऊना, कांगड़ा, कुल्लू और मंडी में हीट वेव का अलर्ट जारी किया है। दिन के वक्त गर्म हवाएं लोगों को परेशान कर सकती हैं।


Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it’s all about “आपकी बात”!

