HP Weather Update: हिमाचल में 4 दिन तक मौसम साफ! फिर होगी बारिश-बर्फबारी

HP Weather Update: हिमाचल प्रदेश में अगले चार दिनों तक मौसम के साफ बना रहने की संभावना जताई जा रही है, जिससे तापमान में भी उछाल आएगा और लोगों को गर्मी से दो-चार होना पड़ेगा।
HP Weather Update: हिमाचल में 4 दिन तक मौसम साफ! फिर होगी बारिश-बर्फबारी
हालांकि उसके बाद मौसम में बदलाव आने के आसार बन रहे है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, राज्य में 24 अप्रैल तक मौसम शुष्क बना रहेगा।
मौसम के साफ़ रहने से तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। 24 अप्रैल की रात को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसका असर प्रदेश के कुछ हिस्सों में देखने को मिलेगा।


ऐसे में 25 और 26 अप्रैल को प्रदेश के कुछ हिस्सों में फिर से हल्की बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है।
जबकि 26 अप्रैल को पूरे प्रदेश में बारिश होने की संभावना है। ऐसे में अब अगर बारिश और बर्फबारी होती है तो तापमान में भी कुछ हद तक गिरावट आएगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।


Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it’s all about “आपकी बात”!

