in

हिमाचल में छह दिन मौसम रहेगा खराब: आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

TROWS

हिमाचल प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी के बीच मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार 11 जून से सक्रिय होने वाले पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश में अगले छह दिनों तक बारिश, तेज हवाएं और कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि होने की संभावना है।

बुधवार को प्रदेश के मैदानी और निचले क्षेत्रों में गर्मी का असर काफी अधिक रहा। ऊना 43.2 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ राज्य का सबसे गर्म स्थान दर्ज किया गया। वहीं, पहाड़ी क्षेत्रों में भी सामान्य से अधिक तापमान रिकॉर्ड किया गया, जिससे लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल सकी।

मौसम विभाग ने 11 और 12 जून के लिए ऑरेंज तथा येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कई क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बारिश, 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। किन्नौर और लाहौल-स्पीति सहित जनजातीय क्षेत्रों में भी तेज हवाएं चल सकती हैं।

Doon valley school

13 जून को भी प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में खराब मौसम बना रहने का अनुमान है। विभाग ने बारिश और गरज-चमक को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। 14 जून को हवाओं की गति कुछ कम हो सकती है, लेकिन कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।

15 और 16 जून को भी मौसम पूरी तरह साफ रहने के आसार नहीं हैं। प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ वर्षा होने का अनुमान लगाया गया है।

JPERC 2025

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से अधिकतम तापमान में 3 से 7 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है। इससे प्रदेशवासियों को लगातार पड़ रही गर्मी और लू से राहत मिलने की उम्मीद है। विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और मौसम संबंधी अपडेट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी है।

Written by Newsghat Desk

पांवटा साहिब के धौलाकुआं में छात्र से मारपीट और धमकी का मामला दर्ज, छह युवकों पर आरोप

पांवटा साहिब के धौलाकुआं में छात्र से मारपीट और धमकी का मामला दर्ज, छह युवकों पर आरोप

सिरमौर: पारिवारिक विवाद ने लिया हिंसक रूप! भाई पर दराट से हमला, उंगली कटी

सिरमौर: पारिवारिक विवाद ने लिया हिंसक रूप! भाई पर दराट से हमला, उंगली कटी