in

हिमाचल में फिर बिगड़ेगा मौसम! 10-11 अगस्त को इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

TROWS

हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर अपना असर दिखा सकता है। मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों में अगले दो दिनों के दौरान भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है। इसे देखते हुए कुछ जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार 10 अगस्त को कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और सिरमौर में भारी बारिश होने की संभावना है। इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 11 अगस्त को चंबा, कुल्लू, मंडी और सिरमौर में भारी बारिश का अनुमान है।

इसके अलावा 10 और 11 अगस्त को लाहौल-स्पीति और किन्नौर को छोड़कर प्रदेश के अन्य जिलों में मौसम खराब रह सकता है। इन क्षेत्रों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Doon valley school

मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी है। भारी बारिश के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में सड़कें प्रभावित होने, भूस्खलन और स्थानीय नदी-नालों के जलस्तर में बढ़ोतरी जैसी स्थिति बन सकती है। ऐसे में लोगों को मौसम की स्थिति पर नजर रखने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है।

विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक हिमाचल प्रदेश में 14 अगस्त तक बारिश का दौर जारी रह सकता है। 9 अगस्त को भी प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। इसके बाद 12 से 14 अगस्त के बीच भी कई स्थानों पर तेज बारिश देखने को मिल सकती है।

JPERC 2025

पिछले कुछ दिनों से प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में मौसम लगातार करवट ले रहा है। शुक्रवार शाम से कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। बारिश के कारण तापमान में भी कुछ गिरावट देखने को मिली है।

प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग ने भी मौसम खराब होने की स्थिति में लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। खासकर नदी-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूरी बनाए रखने की सलाह दी गई है।

Written by Newsghat Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पांवटा साहिब की सड़कों पर BJP का अनोखा प्रदर्शन! गड्ढों में धान लगाकर सरकार को घेरा….

पांवटा साहिब की सड़कों पर BJP का अनोखा प्रदर्शन! गड्ढों में धान लगाकर सरकार को घेरा….

यमुना पार्क में रोटरी क्लब की पहल, मियावाकी जंगल और प्लास्टिक बॉटल कलेक्टर से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

यमुना पार्क में रोटरी क्लब की पहल, मियावाकी जंगल और प्लास्टिक बॉटल कलेक्टर से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश