HP Weather Update: हिमाचल में पसीने छुड़ाने लगी गर्मी! यह जिला प्रदेश में सबसे ज्यादा गर्म, 38.7 डिग्री पहुंचा पारा

HP Weather Update: हिमाचल प्रदेश में बीते कई दिनों से मौसम लगातार साफ बना हुआ है, जिससे गर्मी का प्रकोप भी बढ़ गया है। प्रदेश के मैदानी इलाकों से लेकर पहाड़ भी अब तपने लगे हैं जिससे लोगों का गर्मी से हाल बेहाल है।
HP Weather Update: हिमाचल में पसीने छुड़ाने लगी गर्मी! यह जिला प्रदेश में सबसे ज्यादा गर्म, 38.7 डिग्री पहुंचा पारा
खासतौर पर मैदानी इलाकों में लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है और पारा लगातार चढ़ता जा रहा है। आलम यह है कि दिन के वक्त बाजारों में सन्नाटा पसरना शुरू हो गया है।
बुधवार को ऊना जिला प्रदेश में सबसे गर्म रहा, जहाँ अधिकतम तापमान 38.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। यही हाल प्रदेश के बाकी शहरों का भी है जहां तापमान में लगातार उछाल आ रहा है।


मंडी और कांगड़ा का पारा भी 35 डिग्री से अधिक चला हुआ है। हालांकि राहत की बात यह है कि लोगों को जल्द ही इस भीषण गर्मी से राहत मिलने के आसार है।
प्रदेश में कल रात से मौसम में बदलाव आ सकता है जिससे प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने 24 अप्रैल को ऊंचे पहाड़ी क्षेत्रों में हल्की बारिश या हिमपात जबकि 25 अप्रैल को प्रदेश के कई हिस्सों में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है।


Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it’s all about “आपकी बात”!

