Sirmour News: दहाड़ से गूंजेगी श्रीरेणुकाजी की वादियां! जून में महाराष्ट्र से आएगा टाइगर का जोड़ा, CZA से मिली मंजूरी

Sirmour News: सिरमौर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल रेणुकाजी में अब जल्द ही टाइगर की दहाड़ सुनाई देगी, जिसका वन्यजीव प्रेमियों को पिछले काफी लंबे वक्त से इंतज़ार था। जी हाँ, पिछले एक दशक से चला आ रहा इंतजार जून के पहले सप्ताह में खत्म होने जा रहा है।
Sirmour News: दहाड़ से गूंजेगी श्रीरेणुकाजी की वादियां! जून में महाराष्ट्र से आएगा टाइगर का जोड़ा, CZA से मिली मंजूरी
प्रदेश के सबसे पुराने चिड़ियाघरों में से एक मिनी जू रेणुकाजी में टाइगर का एक नया जोड़ा चहल-कदमी करता नजर आएगा। वन्य प्राणी विभाग को केंद्रीय जू प्राधिकरण (CZA) से इसके लिए हरी झंडी मिल गई है।
महाराष्ट्र से आएगा जोड़ा
जून के पहले सप्ताह में महाराष्ट्र से यहां टाइगर के नए जोड़े को लाया जाएगा। विभाग ने इसके लिए सभी औपचारिकताओं को पूरा कर लिया है। हालांकि, विभाग ने पहले नवंबर में इन्हें लाने का दावा किया था, लेकिन कड़े नियमों और परमिशन की प्रक्रिया में 6 महीने का अतिरिक्त समय लग गया। अब जून के पहले सप्ताह में इनके पहुंचने की पूरी उम्मीद है।


बाड़े का काम पूरा करने के निर्देश
उधर, जिस बाड़े में इन टाइगर की जोड़ी को रखा जाना है, उसका काम भी तेज़ी से चला हुआ है। विभाग ने 1.50 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे इस अत्याधुनिक और सुरक्षित बाड़े के निर्माण को लेकर ठेकेदार को सख्त निर्देश दिए है।
विभाग ने 15 मई तक बचा हुआ 10 प्रतिशत काम हर हाल में पूरा करने को कहा है। इसी के साथ यह हिमाचल प्रदेश का एकमात्र और पहला ऐसा जोड़ा होगा, जिसे पर्यटकों के दीदार के लिए रेणुकाजी में रखा जाएगा।

उधर, वन्य प्राणी विंग शिमला मंडल के डीएफओ डॉ. शहनवाज अहमद भट्ट ने बताया कि बाड़े का काम पूरा होते ही शिफ्टिंग की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। रेणुकाजी में टाइगर के आने से न केवल वन्यजीव प्रेमियों में उत्साह है, बल्कि इससे जिला सिरमौर में पर्यटन को भी नई ऊंचाइयां मिलेंगी।

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it’s all about “आपकी बात”!

