HP Weather Update: हिमाचल में फिर बिगड़ रहा मौसम! इस दिन पूरे प्रदेश में होगी बारिश, अलर्ट जारी

HP Weather Update: हिमाचल प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक मौसम साफ बना रहेगा, जिससे गर्मी का प्रकोप और बढ़ेगा। हालांकि उसके बाद हिमाचल वासियों को इस भीषण गर्मी से कुछ राहत मिलने के आसार है।
HP Weather Update: हिमाचल में फिर बिगड़ रहा मौसम! इस दिन पूरे प्रदेश में होगी बारिश, अलर्ट जारी
मौसम विभाग (IMD) के अनुसार राज्य में 24 अप्रैल तक मौसम शुष्क बना रहेगा और तेज धूप खिलेगी। मौसम के साफ़ रहने से तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी होगी।
हालांकि उसके बाद मौसम में एक बार फिर बदलाव आने के आसार बन रहे हैं। IMD के मुताबिक, 24 अप्रैल की रात से वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो सकता है, जिसका असर अगले तीन दिनों तक देखने को मिलेगा।


25 अप्रैल को पूरे प्रदेश में बारिश के आसार हैं। इस दौरान चंबा, कांगड़ा, कुल्लू और मंडी जिला में आंधी-तूफान का येलो अलर्ट जारी किया गया है। 26 और 27 अप्रैल को भी अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी व मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश होगी।
उधर, मंगलवार को राज्य के ज्यादातर शहरों का अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया। ऊना का तापमान सबसे अधिक 38.0 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा है।


Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it’s all about “आपकी बात”!

