Asha Hospital
Holi 2026
in

Himachal News Update: हिमाचल में युवक की हत्या! खाई से क्षत-विक्षत अवस्था में मिला शव

TROWS

Himachal News Update: शिमला जिला के उपमंडल रामपुर के झाकड़ी पुलिस थाना क्षेत्र में एक युवक की हत्या कर दी गई जिसका शव ज्यूरी-गानवी लिंक रोड से लगभग 500 मीटर नीचे खाई में मिला।

Holi 2026 -2

Himachal News Update: हिमाचल में युवक की हत्या! खाई से क्षत-विक्षत अवस्था में मिला शव

मृतक युवक की पहचान तलारा गांव निवासी राम लाल के रूप में हुई है जोकि 27 अक्तूबर को एक विवाह समारोह में शामिल होने गानवी गया था।

Indian Public School

इस दौरान शादी से वापस आते हुए उसने और तलारा गांव निवासी जीवन ने योग राज की गाडी में लिफ्ट ली थी। तभी रास्ते में राम लाल और जीवन के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई।

Doon valley school

देखते ही देखते झगड़ा इस कदर बढ़ गया कि कानू मोड़ के पास जीवन चलती गाड़ी से उतरने लगा। ऐसे में योग राज ने तुरंत गाड़ी रोक दी। इसके तुरंत बाद राम लाल और जीवन दोनों जंगल की ओर चले गए।

वहीं दूसरी तरफ रामलाल जब घर नहीं पहुंचा तो परिजनों को उसकी चिंता हुई और उसे ढूंढने का प्रयास शुरू कर दिया गया। मगर जब युवक का कहीं से कोई सुराग नहीं लगा तो पुलिस को सूचित करना पड़ा।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

इसके बाद पुलिस ने युवक की तलाश करनी शुरू कर दी और आखिरकार युवक का शव ज्यूरी-गानवी लिंक रोड से लगभग 500 मीटर नीचे खाई में क्षत-विक्षत अवस्था में मिला।

आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या जीवन द्वारा की गई है जिसको लेकर राम लाल के बड़े भाई हीरा लाल ने पुलिस में शिकायत दी है। शिकायत के बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Himachal Latest News: फिर चर्चा में आई हिमाचल की शादी! दूल्हा-दुल्हन ने बाउंसर के सुरक्षा घेरे में लिए सात फेरे

Himachal Latest News: फिर चर्चा में आई हिमाचल की शादी! दूल्हा-दुल्हन ने बाउंसर के सुरक्षा घेरे में लिए सात फेरे

Accident In Himachal: ट्रक ने स्कूटी को मारी टक्कर! 70 वर्षीय बुजुर्ग की दर्दनाक मौत

Accident In Himachal: ट्रक ने स्कूटी को मारी टक्कर! 70 वर्षीय बुजुर्ग की दर्दनाक मौत