Asha Hospital
Holi 2026
in

Himachal News Update: हिमाचल में लागू हुआ आंध्र प्रदेश का शिक्षा मॉडल! शिक्षकों को मिलेगा विशेष प्रशिक्षण

TROWS

Himachal News Update: राज्य में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए बिलासपुर में आंध्र प्रदेश का अत्याधुनिक शिक्षा मॉडल अपनाया गया है। उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक के नेतृत्व में यह पहल प्रारंभ की गई है, जो शिक्षण प्रक्रिया को बेहतर बनाने के लिए एक मील का पत्थर साबित होगी।

Holi 2026 -2

Himachal News Update: हिमाचल में लागू हुआ आंध्र प्रदेश का शिक्षा मॉडल! शिक्षकों को मिलेगा विशेष प्रशिक्षण

उपायुक्त ने बताया कि यह प्रोग्राम एक्टिविटी बेस्ड लर्निंग पर आधारित है, जिसमें प्रत्येक स्कूल को एक अधिकारी के साथ जोड़ा जाएगा। इन अधिकारियों को स्कूलों के निरीक्षण और मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी दी गई है। प्रारंभ में दो स्कूलों में इस मॉडल को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में लागू किया गया है।

Indian Public School

बजट और प्रशिक्षण की व्यवस्था
इस कार्यक्रम के लिए 2 लाख 45 हजार रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है। शिक्षकों को विशेष प्रशिक्षण देकर उन्हें इस मॉडल को सुचारू रूप से लागू करने के लिए तैयार किया जाएगा।

Doon valley school

प्रशिक्षण कार्यक्रम जल्द ही शुरू किया जाएगा, जिसमें शिक्षकों को नई शिक्षण तकनीकों की जानकारी दी जाएगी। उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक ने कहा, “शिक्षा में इस मॉडल का समावेश छात्रों के समग्र विकास को सुनिश्चित करेगा।

इसके तहत बच्चों को केवल पढ़ने के बजाय, विषयों को समझने और उन्हें व्यावहारिक रूप से लागू करने का अवसर मिलेगा।” इस पहल के अंतर्गत राज्य में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के नए अध्याय की शुरुआत हो रही है। इसका उद्देश्य शिक्षा प्रणाली को मजबूत और प्रभावी बनाना है, ताकि छात्रों को एक बेहतर भविष्य मिल सके।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

कार्यक्रम के लाभ
1. एक्टिविटी बेस्ड लर्निंग से बच्चों की शारीरिक और मानसिक गतिविधियों में सुधार होगा।
2. यह तकनीक बच्चों को लंबे समय तक ज्ञान बनाए रखने में मददगार होगी।
3. पारंपरिक पद्धतियों के स्थान पर संवाद और व्यावहारिक अनुभव आधारित शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Himachal Crime News: हिमाचल में उत्तराखंड के 20 वर्षीय युवक से पकड़ा 76.050 ग्राम चिट्टा! लाखों में कीमत

Himachal Crime News: हिमाचल में उत्तराखंड के 20 वर्षीय युवक से पकड़ा 76.050 ग्राम चिट्टा! लाखों में कीमत

Ice Skating: एक सप्ताह बाद शिमला में फिर शुरू हुई आइस स्केटिंग! रिंक में बड़ी संख्या में पहुंच रहे लोग

Ice Skating: एक सप्ताह बाद शिमला में फिर शुरू हुई आइस स्केटिंग! रिंक में बड़ी संख्या में पहुंच रहे लोग