in

हिमाचल प्रदेश: 44,616 छात्रों की स्कॉलरशिप अटकी! अब आधार लिंक न होने पर शिक्षा विभाग का बड़ा एक्शन

TROWS

हिमाचल प्रदेश में हजारों विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति बैंक खातों से आधार लिंक न होने के कारण अटक गई है। प्रदेश के उच्च शिक्षा विभाग के अनुसार शैक्षणिक सत्र 2022-23 से 2025-26 तक कुल 44,616 छात्रवृत्ति आवेदन लंबित हैं। इनमें अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), आर्थिक रूप से पिछड़ा वर्ग (EBC) और डीएनटी वर्ग के विद्यार्थियों की प्री-मैट्रिक व पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्तियां शामिल हैं।

विभाग के मुताबिक, सबसे अधिक लंबित मामले केंद्र सरकार की प्री-मैट्रिक, पोस्ट-मैट्रिक और पीएम-यशस्वी छात्रवृत्ति योजनाओं से जुड़े हैं। वहीं, वर्ष 2024-25 में पीएम-यशस्वी योजना के कुछ पात्र विद्यार्थियों को सीमित बजट के कारण भी राशि जारी नहीं हो सकी।

इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट के सख्त रुख के बाद शिक्षा विभाग ने सभी शिक्षण संस्थानों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। अदालत ने केंद्र और राज्य सरकारों को लंबित छात्रवृत्ति मामलों का निपटारा चार महीने के भीतर करने के आदेश दिए हैं।

Doon valley school

उच्च शिक्षा विभाग ने कहा है कि छात्रवृत्ति सीधे आधार से जुड़े बैंक खाते में भेजी जाती है। जिन विद्यार्थियों के बैंक खाते अभी तक आधार से लिंक नहीं हैं, उनके आवेदन लंबित पड़े हैं। ऐसे सभी मामलों में संबंधित संस्थानों को विद्यार्थियों से संपर्क कर जल्द से जल्द आधार सीडिंग पूरी करवाने के निर्देश दिए गए हैं।

नए आदेशों के अनुसार यदि किसी छात्र की छात्रवृत्ति किसी कारणवश जारी नहीं हो पाती है, तो संबंधित शिक्षण संस्थान को दो महीने के भीतर इसका लिखित कारण देना होगा। साथ ही भविष्य में निर्धारित समय के भीतर छात्रवृत्ति वितरण सुनिश्चित करने के लिए भी कहा गया है।

JPERC 2025

विभाग ने चेतावनी दी है कि जिन आवेदनों का सत्यापन हो चुका है, उनमें भी यदि आधार लिंक की प्रक्रिया अधूरी है तो उसे तुरंत पूरा कराया जाए। भविष्य में आधार से लिंक किए बिना कोई भी छात्रवृत्ति आवेदन भेजा गया तो उसकी जिम्मेदारी संबंधित संस्थान के प्रधानाचार्य और नोडल अधिकारी की होगी।

Written by Newsghat Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हिमाचल में मानसून की एंट्री! अगले 4 दिन भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने लोगों को किया सतर्क

हिमाचल में मानसून की एंट्री! अगले 4 दिन भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने लोगों को किया सतर्क

हिमाचल में ‘डिजिटल अरेस्ट’ के नाम पर रिटायर्ड अधिकारी से ₹1.14 करोड़ की ठगी, पुलिस ने जारी की बड़ी चेतावनी

हिमाचल में ‘डिजिटल अरेस्ट’ के नाम पर रिटायर्ड अधिकारी से ₹1.14 करोड़ की ठगी, पुलिस ने जारी की बड़ी चेतावनी