in

सिरमौर में दर्दनाक हादसा: पुल से 25 फुट नीचे नदी में गिरा युवक, अस्पताल पहुंचने से पहले टूटी सांस 

TROWS

सिरमौर जिले के काला आम्ब थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की जान चली गई। यह दुर्घटना बर्मा पापड़ी पुल के पास हुई, जहां मोटरसाइकिल से तैयार की गई एक तीन पहिया रेहड़ी अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग से टकरा गई।

जानकारी के अनुसार, हादसे के समय वाहन चला रहा युवक राम लाल (निवासी बर्मा पापड़ी) टक्कर लगने के बाद करीब 25 फुट नीचे नदी में जा गिरा। हादसा इतना गंभीर था कि वह बुरी तरह घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और घायल को 108 एम्बुलेंस की मदद से डॉ. वाई.एस. परमार मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, नाहन पहुंचाया।

अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Doon valley school

इस मामले में सुरेश कुमार निवासी बर्मा पापड़ी की शिकायत पर काला आम्ब पुलिस थाना में सड़क दुर्घटना का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दुर्घटना मोटरसाइकिल से तैयार किए गए तीन पहिया वाहन के पुल की रेलिंग से टकराने के कारण हुई। हालांकि, हादसे की वास्तविक वजह का पता पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा।

JPERC 2025

पुलिस ने बताया कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। यदि जांच में किसी प्रकार की लापरवाही सामने आती है तो नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Written by Newsghat Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सिरमौर पुलिस की बड़ी कामयाबी: 7 साल से फरार उद्घोषित अपराधी आखिरकार गिरफ्तार