in

सिरमौर पुलिस की बड़ी कामयाबी: 7 साल से फरार उद्घोषित अपराधी आखिरकार गिरफ्तार

TROWS

जिला सिरमौर पुलिस की पीओ (Proclaimed Offender) सेल को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है। लंबे समय से फरार चल रहे एक उद्घोषित अपराधी को पुलिस ने शिमला जिले के छेला क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान कुशाल ठाकुर के रूप में हुई है, जो सिरमौर जिले के राजगढ़ क्षेत्र का रहने वाला है। आरोपी के खिलाफ वर्ष 2019 में पुलिस थाना राजगढ़ में सड़क दुर्घटना से जुड़े मामले में भारतीय दंड संहिता की धारा 279 और 337 के तहत केस दर्ज किया गया था। मामले की सुनवाई के दौरान लगातार गैरहाजिर रहने पर अदालत ने उसे उद्घोषित अपराधी घोषित किया था।

इसके बाद आरोपी की तलाश के लिए जिला सिरमौर पुलिस की पीओ सेल लगातार कार्रवाई कर रही थी। तकनीकी जानकारी और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने छेला (जिला शिमला) में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Doon valley school

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के लिए पुलिस थाना राजगढ़ लाया गया है। पुलिस द्वारा उससे संबंधित औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। नियमानुसार आरोपी को जल्द ही सक्षम न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फरार और उद्घोषित अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान लगातार जारी है। कानून से बचने की कोशिश करने वाले आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जा रहा है, ताकि न्यायिक प्रक्रिया प्रभावी ढंग से आगे बढ़ सके।

JPERC 2025

जिला सिरमौर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कानून से बचकर लंबे समय तक फरार रहने वाले आरोपियों के खिलाफ भी कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस ने लोगों से भी अपील की है कि यदि किसी फरार आरोपी के संबंध में कोई जानकारी हो तो तुरंत पुलिस को सूचित करें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

Written by Newsghat Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Sirmaur News: रेस्टोरेंट में पकौड़े को लेकर शुरू हुआ विवाद, युवक से मारपीट का मामला पहुंचा थाने

Sirmaur News: रेस्टोरेंट में पकौड़े को लेकर शुरू हुआ विवाद, युवक से मारपीट का मामला पहुंचा थाने

सिरमौर में दर्दनाक हादसा: पुल से 25 फुट नीचे नदी में गिरा युवक, अस्पताल पहुंचने से पहले टूटी सांस 

सिरमौर में दर्दनाक हादसा: पुल से 25 फुट नीचे नदी में गिरा युवक, अस्पताल पहुंचने से पहले टूटी सांस