in

Himachal Weather Alert: 5 दिन बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, कई जिलों में ओलावृष्टि का खतरा

TROWS

हिमाचल प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। अगले पांच दिन तक राज्य के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है। 4 मई को कई जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है।

मौसम विभाग के अनुसार 3 से 7 मई तक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहेगा। इसके प्रभाव से लगातार बारिश, तेज हवाएं और कई जगह ओले गिर सकते हैं। 8 मई को भी कुछ क्षेत्रों में मौसम खराब बना रह सकता है।

राजधानी शिमला में आज हल्की धूप के साथ बादल छाए रहे। कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है। पिछले 24 घंटों में सराहन में सबसे अधिक 18.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई। सांगला, सियोबाग और वांगटू में भी हल्की बारिश हुई।

Doon valley school

4 मई के लिए चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। 3 और 5 मई को येलो अलर्ट रहेगा।

मौसम के इस बदलाव ने किसानों और बागवानों की चिंता बढ़ा दी है। सिरमौर के पच्छाद क्षेत्र में हाल ही में हुई ओलावृष्टि से गेहूं और जौ की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। टमाटर और शिमला मिर्च की नई पौध भी प्रभावित हुई है।

JPERC 2025

फल उत्पादकों को भी झटका लगा है। प्लम, खुमानी और आड़ू के पेड़ों पर लगे फल ओलों की मार से खराब हुए हैं। इससे आर्थिक नुकसान का खतरा बढ़ गया है।

तापमान की बात करें तो ऊना में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं ताबो में न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। आने वाले दिनों में तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है।

मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। खासकर पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा करते समय सावधानी बरतने को कहा गया है।

Written by Newsghat Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हिमाचल में दर्दनाक घटना: गर्भवती महिला ने ज*ह*र खा कर दी जा*न, पति पर प्रताड़ना के आरोप

हिमाचल में दर्दनाक घटना: गर्भवती महिला ने ज*ह*र खा कर दी जा*न, पति पर प्रताड़ना के आरोप