in

HP News: हिमाचल के सरकारी स्कूल में शिक्षक ने छठी कक्षा की छात्रा से की छेड़छाड़! मासूम ने डर से स्कूल जाना किया बंद…

TROWS

HP News: हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में छात्राओं के साथ छेड़छाड़ के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला का है जहां एक सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली छठी कक्षा की छात्रा से शास्त्री (शिक्षक) द्वारा छेड़छाड़ की गई।

HP News: हिमाचल के सरकारी स्कूल में शिक्षक ने छठी कक्षा की छात्रा से की छेड़छाड़! मासूम ने डर से स्कूल जाना किया बंद…

इस बाबत छात्रा के परिजनों ने बालूगंज थाने में आरोपी शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस को दी गई शिकायत में बच्ची के माता-पिता ने बताया कि उनकी बेटी पिछले कुछ समय से परेशान चल रही थी और स्कूल भी नहीं जा रही थी।

हालांकि उन्होंने बेटी से कई बार पूछताछ की मगर उसने कुछ नहीं बताया। इसी बीच उसने अपनी बहन को बताया कि स्कूल का शास्त्री पिछले कई दिनों से उसे गलत तरीके से छू रहा है और वह इतनी डर गई है कि अब स्कूल भी नहीं जा पा रही।

Doon valley school

इसके बाद बहन ने इस बात की जानकारी अपने माता-पिता को दी। यह सब सुनकर परिजनों के पैरों तले से जमीन खिसक गई और उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस के साथ-साथ महिला समिति को दी।

इस बात की जानकारी जैसे ही महिला समिति को लगी तो वह तुरंत स्कूल पहुंचे और आरोपी अध्यापक का घेराव किया। इसके साथ ही उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग भी उठाई।

JPERC 2025

वहीं दूसरी तरफ शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम और छेड़खानी की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Himachal Weather: हिमाचल में एक हफ्ते तक बरसेंगे बादल! आज इन जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

Himachal Weather: हिमाचल में एक हफ्ते तक बरसेंगे बादल! आज इन जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

Himachal News Alert: युवक ने ब्यास नदी में लगाईं छलांग! घटनास्थल से एक किलोमीटर दूर मिला शव

Himachal News Alert: युवक ने ब्यास नदी में लगाईं छलांग! घटनास्थल से एक किलोमीटर दूर मिला शव