in

Himachal Crime News: किराए के कमरे में चल रहा था नशे का कारोबार! पुलिस ने मारा छापा, चरस के साथ लाखों का कैश पकड़ा

TROWS

Himachal Crime News: नशे के खिलाफ छेड़े गए अभियान के तहत जिला कांगड़ा पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है, जिसके तहत एक युवक को चरस के साथ-साथ लाखों रुपए की नकदी सहित काबू किया गया है।

Himachal Crime News: किराए के कमरे में चल रहा था नशे का कारोबार! पुलिस ने मारा छापा, चरस के साथ लाखों का कैश पकड़ा

पकड़े गए आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के मल्लापुर निवासी 21 वर्षीय विनोद कुमार शुक्ला के रूप में हुई है, जो नगरोटा बगवां में किराए के कमरे में रह रहा था।

पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी को पकड़ा है। पुलिस को जानकारी मिली थी कि आरोपी अपने किराए के कमरे में नशीले पदार्थ बेचने का धंधा कर रहा है।

Doon valley school

सूचना मिलने के तुरंत बाद पुलिस की विशेष टीम ने आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया और उसके किराए के कमरे में दबिश दी।

इस दौरान जब तलाशी ली गई तो मौके से 201 ग्राम चरस और 1,18,920 लाख रुपये नकदी बरामद हुई। पुलिस का मानना है कि उक्त आरोपी द्वारा यह नकदी नशीले पदार्थ बेचकर ही जमा की गई होगी।

JPERC 2025

पुलिस ने नशे की खेप और नकदी को जब्त करते हुए उसके खिलाफ पुलिस थाना नगरोटा बगवां में नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (NDPS) एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Himachal Latest News: फाइलों के बोझ से मुक्त हुआ जल शक्ति विभाग! ई-ऑफिस प्लेटफॉर्म से जुड़े 101 कार्यालय

Himachal Latest News: फाइलों के बोझ से मुक्त हुआ जल शक्ति विभाग! ई-ऑफिस प्लेटफॉर्म से जुड़े 101 कार्यालय

Himachal Tourism: गर्मी से बचने पहाड़ों पर पहुंचे हजारों टूरिस्ट! होटल 100 प्रतिशत पैक, कारोबारियों के चेहरे खिले

Himachal Tourism: गर्मी से बचने पहाड़ों पर पहुंचे हजारों टूरिस्ट! होटल 100 प्रतिशत पैक, कारोबारियों के चेहरे खिले