in

HP News: आपदा प्रभावितों की सहायता के लिए आगे आए लोग! मुख्यमंत्री सुक्खू को सौंपे सहयोग के चेक

TROWS

HP News: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू बुधवार को मंडी जिला के दौरे पर जा रहे थे। इस दौरान बिलासपुर जिले के मंडी भराड़ी क्षेत्र में प्रदेश सरकार में नगर नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्मानी, हिमुडा बोर्ड के निदेशक मंडल के सदस्य जितेंद्र चंदेल सहित अन्य लोगों ने उनसे भेंट की।

HP News: आपदा प्रभावितों की सहायता के लिए आगे आए लोग! मुख्यमंत्री सुक्खू को सौंपे सहयोग के चेक

इस अवसर पर मंत्री राजेश धर्मानी ने मुख्यमंत्री को जिला बिलासपुर के नागरिकों, सामाजिक संस्थाओं और विभिन्न संगठनों की ओर से मंडी में आई भीषण प्राकृतिक आपदा के प्रभावितों की सहायता के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए गए सहयोग राशि के चेक सौंपे।

मुख्यमंत्री से मुलाकात के उपरांत मंत्री राजेश धर्मानी ने कहा कि मंडी जिला के थुनाग, गोहर और करसोग उपमंडलों में बादल फटने, अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन की घटनाओं ने भारी जान-माल का नुकसान पहुंचाया है।

Doon valley school

इस संकट की घड़ी में बिलासपुर जिले के लोगों ने संवेदनशीलता और सामाजिक उत्तरदायित्व का परिचय देते हुए आगे बढ़कर सहयोग किया है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए गए यह योगदान पीड़ितों की मदद के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होंगे। मंत्री धर्मानी ने जिला के अन्य नागरिकों से भी अपील की कि वे इस कठिन समय में आगे आएं और अधिक से अधिक सहयोग देकर आपदा पीड़ितों की सहायता में भागीदार बनें।

JPERC 2025

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Himachal Jobs: हिमाचल के युवाओं को नौकरी का शानदार मौका! यहां कई पदों पर निकली भर्ती, इतनी मिलेगी सैलरी

Himachal Jobs: हिमाचल के युवाओं को नौकरी का शानदार मौका! यहां कई पदों पर निकली भर्ती, इतनी मिलेगी सैलरी

Himachal Crime News: हिमाचल में पुलिस की नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई! कार में चरस की सप्लाई ले जाते पकड़े दो युवक

Himachal Crime News: हिमाचल में पुलिस की नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई! कार में चरस की सप्लाई ले जाते पकड़े दो युवक