in

HP News: कभी मुश्किल से चलता था गुजारा! अब मिला आत्मनिर्भरता का सहारा, सत्यपाल ने टैक्सी कैब के रूप में शुरू किया रोजगार

TROWS

HP News: जिला कुल्लू की दूरस्थ पंचायत बरशैनी के निवासी सतपाल के जीवन में मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना ने आत्मनिर्भरता की नई राह खोल दी है। आर्थिक कठिनाइयों और सीमित संसाधनों के बीच स्वरोजगार का सपना देख रहे सतपाल को हिमाचल प्रदेश सरकार ने टैक्सी खरीदने के लिये ₹2 लाख की सहायता राशि प्रदान की है।

HP News: कभी मुश्किल से चलता था गुजारा! अब मिला आत्मनिर्भरता का सहारा, सत्यपाल ने टैक्सी कैब के रूप में शुरू किया रोजगार

मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना के अंतर्गत प्राप्त इस सहायता से सतपाल ने आल्टो K10 वाहन के माध्यम से टैक्सी कैब के रूप में अपना रोजगार आरंभ किया है। यह वाहन उनके लिए केवल आजीविका का साधन नहीं, बल्कि आत्मसम्मान और सुरक्षित भविष्य की ओर बढ़ाया गया एक सशक्त कदम है।

अब सत्यपाल न केवल स्वयं को रोजगार उपलब्ध करा रहे हैं, बल्कि क्षेत्र में परिवहन सुविधा सुदृढ़ कर स्थानीय स्तर पर भी योगदान दे रहे हैं। सत्यपाल भावुक स्वर में मुख्यमंत्री, सुखविंदर सिंह सुक्खू और हिमाचल प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहते हैं कि सरकार ने उनके उस सपने को पंख दिए, जिसे वे कभी पूरा होता देखने का साहस भी नहीं जुटा पाते थे।

Doon valley school

यह पहल उन्हें यह विश्वास दिलाती है कि मेहनत और ईमानदारी कभी व्यर्थ नहीं जाती। उन्होंने कहा कि यह सहायता उन्हें मेहनत के बल पर आगे बढ़ने का नया विश्वास देती है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना वर्ष 2023 में प्रारंभ की गई, जिसके तहत निराश्रित बच्चों और युवाओं को “चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट” का दर्जा देकर राज्य सरकार अभिभावक की भूमिका निभा रही है।

इस योजना के माध्यम से शिक्षा, आवास, कौशल विकास एवं स्वरोजगार के लिए सहायता प्रदान की जा रही है। जिला कार्यक्रम अधिकारी, कुंदन लाल ने बताया कि जिला कुल्लू में वर्ष 2023 से 2025 तक इस योजना के अंतर्गत सैकड़ों बच्चों और युवाओं को लाभ पहुंचाया गया है। कुल्लू में वर्ष 2023 में 134, वर्ष 2024 में 174 तथा वर्ष 2025 में 183 लाभार्थी इस योजना से लाभान्वित हुए हैं।

JPERC 2025

सभी लाभार्थियों को जेब खर्च के रूप में प्रतिमाह ₹4,000 की सहायता राशि प्रदान की जा रही है। इसके अतिरिक्त जिला की 03 बाल देखभाल संस्थाओं में रह रहे 83 बच्चों को भी योजना का लाभ दिया जा रहा है। वर्ष 2025–26 तक जिले में योजना के अंतर्गत विवाह हेतु 5, गृह निर्माण हेतु 15, उच्च शिक्षा हेतु 12, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु 6, कौशल विकास हेतु 1 तथा व्यवसाय हेतु 6 लाभार्थियों को सहायता प्रदान की गई है।

मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना आज ज़मीनी स्तर पर सकारात्मक परिवर्तन ला रही है। बरशैनी के सत्यपाल की कहानी इस बात का सशक्त उदाहरण है कि संवेदनशील सरकारी पहल किस प्रकार आम व्यक्ति के जीवन को नई दिशा दे सकती है।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Himachal News Update: पशु मित्र भर्ती की शारीरिक परीक्षा का शेड्यूल जारी! अभ्यर्थियों को उठाना होगा 5 कि.ग्रा वजन

Himachal News Update: पशु मित्र भर्ती की शारीरिक परीक्षा का शेड्यूल जारी! अभ्यर्थियों को उठाना होगा 5 कि.ग्रा वजन

Sirmour News : स्कूल में हाजिरी लगाकर चला गया शिक्षक! ऐसे हुआ मामले का खुलासा, अब होगी कार्रवाई

Sirmour News : स्कूल में हाजिरी लगाकर चला गया शिक्षक! ऐसे हुआ मामले का खुलासा, अब होगी कार्रवाई