Himachal News Alert: कमरे के भीतर बेटे को इस हाल में देख परिजनों के उड़े होश! घर में मची चीख-पुकार

Himachal News Alert: बिलासपुर शहर के लोअर निहाल इलाके में एक युवक द्वारा सुसाइड किए जाने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान अरुण कुमार (20) निवासी लोअर निहाल जिला बिलासपुर के रूप में हुई है।

Himachal News Alert: कमरे के भीतर बेटे को इस हाल में देख परिजनों के उड़े होश! घर में मची चीख-पुकार
बताया जा रहा है कि सुबह के वक्त अरुण कुमार अपने कमरे में मौजूद था, जबकि परिवार के बाकी सदस्य अपने काम में व्यस्त थे। इस दौरान उसने कमरे के अंदर फंदा लगाया और उसपर लटक कर जान दे दी।

मौके पर मची चीख-पुकार
वहीं दूसरी तरफ काफी देर तक भी जब अरुण कमरे से बाहर नहीं निकला तो परिजन उसे देखने के लिए गए। इस दौरान कमरे के अंदर का नजारा देखकर सभी के होश उड़ गए और बेटे को फंदे पर लटका देख मौके पर चीख-पुकार मच गई।


अस्पताल में मृत घोषित
इसके बाद युवक को तुरंत फंदे से नीचे उतार कर इलाज के लिए क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर लाया गया, लेकिन यहां पर डॉक्टरों ने जांच करने के बाद उसे मृत करार दे दिया।
मानसिक रूप से परेशान था मृतक
उधर, सूचना मिलने के बाद थाना सदर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों के बयान दर्ज किए गए। इस दौरान पता चला कि अरुण कुमार पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि इसी के चलते युवक ने आत्महत्या की होगी।


मामले की आधिकारिक पुष्टि करते हुए एसपी बिलासपुर संदीप धवल ने बताया कि युवक के शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। साथ ही परिजनों के बयान के आधार पर आगामी कार्रवाई की जा रही है।

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it’s all about “आपकी बात”!



