in

कांवड़ यात्रा 2026: सिरमौर पुलिस ने जारी की बड़ी एडवाइजरी, इन नियमों की अनदेखी पड़ सकती है भारी

सावन माह में शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा को लेकर जिला पुलिस सिरमौर पूरी तरह अलर्ट मोड में है। 30 जुलाई 2026 से शुरू हो रही यात्रा के दौरान हिमाचल प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में शिवभक्त हरिद्वार की ओर रवाना होंगे। श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुचारू यातायात और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने विशेष सुरक्षा व्यवस्था लागू करने का फैसला किया है।

पुलिस के अनुसार यात्रा के दौरान जिले के कई महत्वपूर्ण और संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा। गोबिंदघाट, बहराल बैरियर, साहिबजादा बाबा अजीत सिंह चौक (भूपपुर), नया यमुना पुल और अन्य प्रमुख मार्गों पर पुलिस की लगातार निगरानी रहेगी। इसके अलावा दिन-रात गश्त, बैरियरों पर नियमित जांच और यातायात व्यवस्था पर विशेष नजर रखी जाएगी ताकि किसी भी प्रकार की परेशानी से बचा जा सके।

यात्रा को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए जिला पुलिस उत्तराखंड पुलिस के साथ भी लगातार समन्वय बनाए रखेगी। दोनों राज्यों की पुलिस मिलकर श्रद्धालुओं की आवाजाही और सुरक्षा पर नजर रखेंगी, जिससे यात्रा के दौरान किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा सके।

Doon valley school

पुलिस ने लंगर और विश्राम शिविर लगाने वाले आयोजकों से भी महत्वपूर्ण अपील की है। आयोजकों से कहा गया है कि शिविर और लंगर सड़क से पर्याप्त दूरी पर तथा सड़क की बाईं ओर ही लगाए जाएं, ताकि यातायात बाधित न हो और श्रद्धालुओं के साथ-साथ अन्य वाहन चालकों को भी किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

राष्ट्रीय राजमार्ग-07 पर संचालित मीट विक्रेताओं से भी यात्रा अवधि के दौरान अपनी दुकानों के बाहर मीट प्रदर्शित न करने का अनुरोध किया गया है। पुलिस का कहना है कि इससे धार्मिक भावनाओं का सम्मान बना रहेगा और किसी भी तरह के विवाद की संभावना कम होगी।

JPERC 2025

श्रद्धालुओं से भी पुलिस ने कुछ जरूरी सावधानियां अपनाने की अपील की है। यात्रा के दौरान सभी लोग यातायात नियमों का पालन करें, पैदल चलते समय हमेशा सड़क की बाईं ओर चलें और किसी भी अफवाह या विवादित गतिविधि से दूर रहें। पुलिस ने कहा है कि यदि किसी को कोई संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु या गतिविधि दिखाई दे अथवा किसी प्रकार की आपात स्थिति उत्पन्न हो, तो तुरंत नजदीकी पुलिस थाना या जिला पुलिस नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर 01702-222223 पर सूचना दें।

जिला पुलिस सिरमौर ने विश्वास दिलाया है कि कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, शांतिपूर्ण और व्यवस्थित बनाने के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए गए हैं। पुलिस ने श्रद्धालुओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि प्रशासन के निर्देशों का पालन करने से यात्रा सभी के लिए सुरक्षित और मंगलमय बन सकेगी।

Written by Newsghat Desk

पांवटा साहिब: घर में चल रहा था चरस का कारोबार! पुलिस की दबिश में 104 ग्राम चरस बरामद, आरोपी गिरफ्तार

पांवटा साहिब: घर में चल रहा था चरस का कारोबार! पुलिस की दबिश में 104 ग्राम चरस बरामद, आरोपी गिरफ्तार

हिमाचल में 30 जुलाई तक भारी बारिश का खतरा, 179 सड़कें बंद: मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

हिमाचल में 30 जुलाई तक भारी बारिश का खतरा, 179 सड़कें बंद: मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट