in

खुशखबरी! पांवटा साहिब की बेटी गायनेकोलॉजिस्ट डॉ. अंजलि सैनी अब अपने शहर में देंगी सेवाएं….

पांवटा साहिब की बेटी डॉ. अंजलि सैनी अब अपने ही शहर में देंगी सेवाएं, नसीमा बेगम ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

पांवटा साहिब की बेटी डॉ. अंजलि सैनी (MD गायनेकोलॉजिस्ट) अब अपने ही शहर में चिकित्सा सेवाएं प्रदान करेंगी। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। हिमाचल प्रदेश स्टेट सिविल सप्लाई कॉर्पोरेशन की डायरेक्टर नसीमा बेगम ने इस पहल पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का आभार जताया है।

नसीमा बेगम ने कहा कि पांवटा साहिब की बेटी का उच्च शिक्षा और विशेषज्ञता हासिल करने के बाद अपने ही क्षेत्र में सेवाएं देना गर्व की बात है। इससे स्थानीय लोगों को विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाओं का लाभ मिलेगा और क्षेत्र की अन्य बेटियों को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।

उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने और प्रतिभाशाली युवाओं को अपने क्षेत्र में सेवाएं देने के अवसर मिलना महत्वपूर्ण है। डॉ. अंजलि सैनी की यह पहल नारी सशक्तिकरण और जनसेवा की भावना को भी मजबूत करती है।

नसीमा बेगम ने कहा कि बेटियां आज हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। जब शिक्षित और योग्य बेटियां अपने क्षेत्र के लोगों की सेवा के लिए आगे आती हैं, तो इससे पूरे समाज को लाभ मिलता है।

JPERC 2025

पांवटा साहिब की बेटी डॉ. अंजलि सैनी को उनके नए सफर के लिए हार्दिक शुभकामनाएं।

Written by Newsghat Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नाहन में दर्दनाक हादसा: ट्रक के टायर की हवा जांच रहे चालक को पीछे से आए ट्रक ने कु*च*ला, इलाज के दौरान मौ**त

नाहन में दर्दनाक हादसा: ट्रक के टायर की हवा जांच रहे चालक को पीछे से आए ट्रक ने कु*च*ला, इलाज के दौरान मौ**त

पांवटा साहिब में बाइक सवार युवक 3.12 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार, पुलिस को युवक पर बाइक द्वारा नशा बेचने का शक

पांवटा साहिब में बाइक सवार युवक 3.12 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार, पुलिस को युवक पर बाइक द्वारा नशा बेचने का शक