in

नाहन में दर्दनाक हादसा: ट्रक के टायर की हवा जांच रहे चालक को पीछे से आए ट्रक ने कु*च*ला, इलाज के दौरान मौ**त

नाहन। नाहन-पांवटा साहिब मार्ग पर दो सड़का के पास मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। सड़क किनारे अपने ट्रक के टायर की हवा जांच रहे चालक को पीछे से आए दूसरे ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल चालक की चंडीगढ़ में उपचार के दौरान मौत हो गई।

मृतक की पहचान मनव्वर निवासी गढ़ी दौलत, तहसील कैराना, जिला शामली, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार मनव्वर ट्रक नंबर HR 67 F 2064 लेकर पांवटा साहिब से पानीपत की ओर जा रहा था। उसके साथ एक अन्य ट्रक भी इसी दिशा में जा रहा था।

बताया जा रहा है कि सुबह करीब 8:30 बजे दो सड़का से आगे मनव्वर ने सड़क किनारे खाली जगह पर अपना ट्रक खड़ा किया। इसके बाद वह ट्रक के टायर की हवा चेक करने लगा। इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रक नंबर HR 67 F 2243 ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर के कारण मनव्वर के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद उसे इलाज के लिए चंडीगढ़ ले जाया गया। पहले उसे पीजीआई चंडीगढ़ और बाद में जीएमसी सेक्टर-32 रेफर किया गया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

हादसे की सूचना मिलने पर नाहन पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार दूसरे ट्रक को साबिर निवासी चकवाली, तहसील रामपुर मनिहारन, जिला सहारनपुर, उत्तर प्रदेश चला रहा था। उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

JPERC 2025

प्रारंभिक शिकायत में दूसरे ट्रक चालक पर तेज गति से वाहन चलाने का आरोप लगाया गया है। पुलिस हादसे के वास्तविक कारणों की जांच कर रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Written by Newsghat Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Sirmour News: नाहन में बेटे से गाली-गलौज का विरोध करना पड़ा भारी, पूर्व सैनिक पर लोहे के कड़े से हमला

Sirmour News: नाहन में बेटे से गाली-गलौज का विरोध करना पड़ा भारी, पूर्व सैनिक पर लोहे के कड़े से हमला