in

Sirmour News: नाहन में बेटे से गाली-गलौज का विरोध करना पड़ा भारी, पूर्व सैनिक पर लोहे के कड़े से हमला

सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन के समीप झमीरिया (बनोग) क्षेत्र में ट्यूशन से लौट रहे एक किशोर के साथ कथित तौर पर गाली-गलौज करने और उसके पिता पर हमला करने का मामला सामने आया है। घटना में सैन की सैर निवासी 43 वर्षीय पूर्व सैनिक दिनेश चौहान घायल हुए हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत के अनुसार, दिनेश चौहान का 15 वर्षीय बेटा अर्श चौहान 6 अक्टूबर की शाम यशवंत विहार में ट्यूशन पढ़कर घर लौट रहा था। झमीरिया के पास सड़क किनारे पैराफिट पर कुछ युवक बैठे थे। आरोप है कि युवकों ने किशोर को अपने पास बुलाया। उसके वहां नहीं जाने पर कथित तौर पर उसके साथ गाली-गलौज की गई और पीछे से कांच की बोतल भी फेंकी गई, जो उसे नहीं लगी।

बेटे से घटना की जानकारी मिलने के बाद दिनेश चौहान स्कूटी से मौके पर पहुंचे। उन्होंने युवकों से घटना को लेकर पूछताछ की। इसी दौरान बहस बढ़ गई। शिकायत के मुताबिक, एक युवक ने उनके साथ धक्का-मुक्की शुरू कर दी और हाथ में पहने लोहे के कड़े से उनके सिर और नाक पर वार कर दिया।

हमले में दिनेश चौहान के सिर, माथे और नाक पर चोटें आईं। घायल अवस्था में उन्हें डॉ. वाई.एस. परमार मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल नाहन पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार किया गया और चोटों पर टांके लगाए गए। अस्पताल में उनका मेडिकल भी करवाया गया।

पुलिस ने मामले से जुड़े बताए जा रहे तीन अन्य युवकों ऋषभ, आशीष और पीयूष का भी मेडिकल करवाया है। थाना सदर नाहन पुलिस ने दिनेश चौहान की शिकायत पर संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया है।

JPERC 2025

डीएसपी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस जांच कर रही है। दूसरे पक्ष की ओर से भी शिकायत मिली है, लेकिन अभी क्रॉस एफआईआर दर्ज नहीं हुई है। पुलिस दोनों पक्षों के बयान और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगामी कार्रवाई करेगी।

Written by Newsghat Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Paonta Sahib: 67वीं राज्य स्तरीय छात्रा खेलकूद प्रतियोगिता से पहले मानपुर देवड़ा में तैयारियों का जायजा, उप निदेशक ने दिए जरूरी निर्देश

Paonta Sahib: 67वीं राज्य स्तरीय छात्रा खेलकूद प्रतियोगिता से पहले मानपुर देवड़ा में तैयारियों का जायजा, उप निदेशक ने दिए जरूरी निर्देश

नाहन में दर्दनाक हादसा: ट्रक के टायर की हवा जांच रहे चालक को पीछे से आए ट्रक ने कु*च*ला, इलाज के दौरान मौ**त

नाहन में दर्दनाक हादसा: ट्रक के टायर की हवा जांच रहे चालक को पीछे से आए ट्रक ने कु*च*ला, इलाज के दौरान मौ**त