in

HP News: एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर! ई-केवाईसी न होने पर ब्लॉक हो सकती है गैस बुकिंग

TROWS

HP News: जिला नियंत्रक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग, बिलासपुर बृजेंद्र पठानिया ने जिला के सभी एलपीजी उपभोक्ताओं को सूचित करते हुए बताया कि पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के निर्देशानुसार सभी सक्रिय गैस कनेक्शनों के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य कर दिया गया है।

HP News: एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर! ई-केवाईसी न होने पर ब्लॉक हो सकती है गैस बुकिंग

उन्होंने बताया कि जिन कनेक्शनों का ई-केवाईसी पूर्ण नहीं होगा, उन्हें निर्धारित समय सीमा के बाद बुकिंग/रिफिल के लिए ब्लॉक किया जा सकता है।

उन्होंने बताया कि वर्तमान में जिला में कुल 1 लाख 30 हजार 149 घरेलू गैस कनेक्शन सक्रिय हैं, जिनमें से 79 हजार 284 कनेक्शनों का ई-केवाईसी पूर्ण हो चुका है, जबकि 50 हजार 865 कनेक्शनों का ई-केवाईसी लंबित है।

Doon valley school

उन्होंने बताया कि जिन उपभोक्ताओं ने अभी तक अपना ई-केवाईसी पूरा नहीं किया है, वह सब्सिडी के निलंबन तथा एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति में किसी भी प्रकार की बाधा से बचने के लिए तुरंत अपनी संबंधित गैस एजेंसी/वितरक से संपर्क कर अपना ई-केवाईसी पूर्ण करवाएं।

उन्होंने बताया कि ई-केवाईसी के लिए एलपीजी गैस कनेक्शन धारक का आधार कार्ड, पंजीकृत मोबाइल नंबर तथा एलपीजी उपभोक्ता संख्या/गैस पासबुक आवश्यक है।

JPERC 2025

उन्होंने सभी उपभोक्ताओं से आह्वान किया है कि वह एलपीजी गैस आपूर्ति में किसी भी असुविधा से बचने के लिए शीघ्र ई-केवाईसी करवाना सुनिश्चित करें।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Himachal News Update: हिमाचल की छात्रा का कमाल! बनाया ऐसा ‘स्मार्ट बॉक्स’ जो खुद साफ करेगा चश्मा

Himachal News Update: हिमाचल की छात्रा का कमाल! बनाया ऐसा ‘स्मार्ट बॉक्स’ जो खुद साफ करेगा चश्मा