Paonta Sahib: पांवटा साहिब में नशे पर बड़ी स्ट्राइक! टेम्पो से 1104 नशीले कैप्सूल पकड़े, दो काबू

Paonta Sahib: जिला सिरमौर पुलिस की स्पेशल डिटेक्शन टीम ने नशे के खिलाफ चल रहे अभियान में एक बड़ी सफलता हासिल की है।
Paonta Sahib: पांवटा साहिब में नशे पर बड़ी स्ट्राइक! टेम्पो से 1104 नशीले कैप्सूल पकड़े, दो काबू
बुधवार की रात पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर ट्रक यूनियन के पास घेराबंदी कर एक टेम्पो से भारी मात्रा में प्रतिबंधित कैप्सूल बरामद किए हैं।
पुलिस की टीम जब इलाके में गश्त पर थी, तो उन्हें सूचना मिली कि रविकान्त उर्फ बन्टी पुत्र रतन सिंह निवासी गांव टोका नगला डा. जामनीवाला तह. पांवटा साहिब अपने टेम्पो (नंबर HP17G-2868) में नशे की खेप लेकर घूम रहा है।


उसके साथ उत्तर प्रदेश के सहारनपुर का रहने वाला विकास भी मौजूद था। सूचना मिलते ही टीम ने त्वरित कार्रवाई की और ट्रक यूनियन के पास खड़े इस टेम्पो पर धावा बोल दिया।
जब पुलिस ने टेम्पो की गहन तलाशी ली तो 1104 प्रतिबन्धित कैप्सूल बरामद हुए। इस सन्दर्भ में उपरोक्त आरोपियों के विरुद्ध पुलिस थाना पाँवटा साहिब में धारा 22,29-61-1985 ND&PS ACT के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

उपरोक्त दोनों का माननीय अदालत से पुलिस हिरासत रिमांड प्राप्त किया जा रहा है ताकि पता लगाया जा सके कि इतनी भारी मात्रा में प्रतिबन्धित कैप्सूल यह कहां से लाए थे तथा किन्हें बेचने की फिराक में थे ताकि इस पूरे रैकेट को पकड़ा जा सके।

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it’s all about “आपकी बात”!

