in

Mahashivratri: हिमाचल के शिवालयों में आस्था का सैलाब! हर-हर महादेव के जयकारों की गूंज, निकाली भोलेनाथ की बारात

TROWS

Mahashivratri: प्रदेश भर में आज महाशिवरात्रि की धूम है और हिमाचल के शिवालयों, मंदिरों में आस्था का जनसैलाब उमड़ा है। शिवालयों में आज सुबह से ही भक्तों की कतार लगने का सिलसिला शुरू हो चुका था जोकि दोपहर बाद तक भी जारी रहा।

Mahashivratri: हिमाचल के शिवालयों में आस्था का सैलाब! हर-हर महादेव के जयकारों की गूंज, निकाली भोलेनाथ की बारात

इस दौरान हिमाचल के तमाम शिवालयों में हर-हर महादेव के जयकारों की गूंज रही। श्रद्धालु प्रात:काल से ही स्नान कर अपने हाथ में पान, फूल, विल्वपत्र, धतूरा, मदार, दूर्वा आदि लेकर मंदिर पहुंचे और कतार में अपना नम्बर आने के इंतजार में ऊं नम शिवाय का निरंतर जप करते रहे।

जिसके बाद श्रद्धालुओं ने दूध, दही और घी से शिवजी का जलाभिषेक किया और दर्शन किए। इस दौरान भक्तों को जगह-जगह प्रसाद भी वितरित किया गया।

Doon valley school

शिवालयों में आस्था का सैलाब
सिरमौर के रानीताल शिव मंदिर, पौड़ीवाला, जिला ऊना के प्रसिद्ध व प्राचीन ध्यूंसर सदाशिव मंदिर बही तलमेहड़ा, एशिया के सबसे ऊंचे शिव मंदिर जटोली, धर्मशाला में सकोह के पिंगलेश्वर महादेव मंदिर, बैजनाथ मंदिर, घुमारवीं स्थित शिव धाम पन्याला, निरमंड स्थित देवढांक मंदिर, बिजली महादेव मंदिर सहित अन्य शिवालयों में भक्तों की भीड़ लगी रही।

इंटरनेशनल शिवरात्रि फेस्टिवल शुरू
उधर, हिमाचल की छोटी काशी मंडी में इंटरनेशनल शिवरात्रि फेस्टिवल बुधवार से शुरू हो गया है। आज मंडी में शोभायात्रा और शिव की बारात निकाली गई। ब्यास घाट से भूतनाथ मंदिर तक शिव की बारात निकाली गई जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

JPERC 2025

शिमला में निकली भोलेनाथ की बारात
वही, राजधानी शिमला में भी आज सुबह से महाशिवरात्रि की धूम रही। बुधवार को राधा-कृष्ण मंदिर गंज बाजार में ढोल-नगाड़ों के साथ भोलेनाथ की बारात निकली जिसमें शिव भक्तों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। भोलेनाथ की बारात लोअर बाजार होते हुए राम मंदिर पहुंची जहाँ हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार शिव-गाैरा के लग्न हुए।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Himachal Crime News: जंगल में गोरल का शिकार! तीन शिकारी गिरफ्तार, दो बंदूकें भी हुई बरामद

Himachal Crime News: जंगल में गोरल का शिकार! तीन शिकारी गिरफ्तार, दो बंदूकें भी हुई बरामद

Fixed Deposit: इस बैंक ने ब्याज दरों में किया संशोधन! 18 महीने की FD पर मिलेगा 8.75 प्रतिशत तक का रिटर्न

Fixed Deposit: इस बैंक ने ब्याज दरों में किया संशोधन! 18 महीने की FD पर मिलेगा 8.75 प्रतिशत तक का रिटर्न