UPI Payment: मोबाइल रिचार्ज पर लग रही एक्स्ट्रा प्लेटफॉर्म फीस! इन 3 आसान ट्रिक्स को अपनाकर करें बचत

UPI Payment: आज के डिजिटल दौर में UPI पेमेंट के लिए आप भी फोन पे, पेटीएम, गूगल पे (GPay), और BHIM UPI का इस्तेमाल करते होंगे। ये ऐप्स तत्काल बैंक-टू-बैंक ट्रांसफर, QR कोड स्कैनिंग, बिल भुगतान और ऑनलाइन शॉपिंग की सुविधा देते हैं।

UPI Payment: मोबाइल रिचार्ज पर लग रही एक्स्ट्रा प्लेटफॉर्म फीस! इन 3 आसान ट्रिक्स को अपनाकर करें बचत
लेकिन यही एप्स मोबाइल रिचार्ज करने पर उपभोक्ताओं से एक्स्ट्रा चार्ज भी वसूल लेते हैं। ऐसे में अगर आप भी इन UPI एप्स का इस्तेमाल करके मोबाइल रिचार्ज करते हैं तो खबर आपके काम की है। दअरसल, जब भी हम यूपीआई एप्स का इस्तेमाल मोबाइल रिचार्ज करने के लिए करते हैं, तो उसके लिए कंपनी द्वारा चार्ज वसूल लिया जाता है।

यानी अगर कोई उपभोक्ता ₹100 का मोबाइल रिचार्ज करता है तो टोटल पेमेंट 103 या 104 रुपये की दिखाई देने लगती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि कुछ UPI एप अपने प्लेटफॉर्म का यूज करने के बदले में यूजर्स से उक्त चार्ज वसूलते हैं।


हालांकि शुरू में यह राशि थोड़ी लगती है, मगर जब हम आए दिन इन यूपीआई एप्स के माध्यम से रिचार्ज, बिजली बिल, क्रेडिट कार्ड बिल या दूसरे बिल पेमेंट करते हैं तो यह राशि धीरे-धीरे बड़ी रकम में बदल जाती है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे ट्रिक के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे आप एक्स्ट्रा पैसे देने से बच जाएंगे।
कंपनी के ऑफिशियल एप से करें पेमेंट
कंपनी के आधिकारिक ऐप के माध्यम से सुरक्षित और आसान डिजिटल पेमेंट किया जा सकता है, जोकि प्लेटफॉर्म फीस से बचने का सबसे आसान तरीका है। आप सीधे कंपनी के आधिकारिक एप या वेबसाइट से रिचार्ज या बिल पेमेंट करें। यानी अगर आपके पास जियो का नंबर है तो MyJio एप का इस्तेमाल करें। किसी थर्ड-पार्टी एप की जगह सीधे उसी कंपनी के एप से पेमेंट करने पर आपको कोई एक्स्ट्रा चार्ज नहीं देना पड़ेगा।

बैंकिंग एप से करें पेमेंट
ज्यादातर बैंक के एप्स में रिचार्ज और बिल पेमेंट की सुविधा देखने को मिलती है, जिनपर कोई प्लेटफॉर्म फीस नहीं लगती। ऐसे में आप अपने बैंक के आधिकारिक मोबाइल ऐप (जैसे YONO SBI, HDFC PayZapp, IPPB, iMobile) का उपयोग करके आसानी से पेमेंट कर सकते है।
दूसरे UPI एप को भी करें ट्राय
अगर सिर्फ किसी एक खास एप पर बार-बार प्लेटफॉर्म फीस लग रही है, तो दूसरे UPI एप्स को ट्राई करके देखें। आज भी कुछ एप्स ऐसे हैं जो रिचार्ज या बिल पेमेंट पर कोई एक्स्ट्रा पैसा नहीं लेते। सही प्लेटफॉर्म चुनकर आप हर ट्रांजैक्शन पर कुछ पैसे बचा सकते हैं।
दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it’s all about “आपकी बात”!


