in

NHM कर्मी पैन डाउन हड़ताल पर, सरकार पर जड़े अनदेखी के आरोप

NHM कर्मी पैन डाउन हड़ताल पर, सरकार पर जड़े अनदेखी के आरोप

NHM कर्मी पैन डाउन हड़ताल पर, सरकार पर जड़े अनदेखी के आरोप

कहा-वर्षों से लंबित मांगो का सरकार ले संज्ञान, अन्यथा होगा आंदोलन

TROWS

सिरमौर जिला में नेशनल हेल्थ मिशन में कार्यरत स्वास्थ्य कर्मचारियों ने अपनी नियमितीकरण जैसी मांगों को लेकर आज पैन डाउन हड़ताल की। इन हड़ताल के तहत स्वास्थ्य कर्मियों ने आज कोई भी कार्य न करने का निर्णय किया है।

कर्मचारियों का कहना है कि वह लोग वर्षों से स्वास्थ्य विभाग में विभिन्न वर्गों में अपनी सेवाएं दे रहे है, लेकिन सरकार ने उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार ही नहीं किया है। इसके चलते आज सांकेतिक पैन डाउन हड़ताल का आयोजन किया गया है। यदि सरकार ने आज शाम तक मांगे न मानी, तो आंदोलन छेड़ा जाएगा।

मीडिया से बात करते हुए नेशनल हेल्थ मिशन समिति के जिलाध्यक्ष सुनील शर्मा ने बताया कि आज सांकेतिक पैन डाउन हड़ताल का आयोजन किया है, जिसके चलते वह आज कोई भी कार्य नहीं करेंगे।

Doon valley school

उन्होंने कहा कि सरकार को यह पता है कि संबंधित कर्मचारी पिछले 20 से 22 वर्षों से स्वास्थ्य विभाग में अपनी सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन अभी तक सरकार ने उनकी कोई सुध नहीं ली है।

विभिन्न वर्गों में कर्मचारी लंबे अरसे से न्यूनतम वेतन पर काम कर रहे हैं, जिससे परिवार का पालन पोषण करना भी मुश्किल हो रहा है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में भी उन्होंने बहुत कार्य किया है, लेकिन सरकार उनके लिए गंभीर नहीं है।

JPERC 2025

उन्होंने प्रदेश की जयराम सरकार से मांग करते हुए कहा कि नेशनल हेल्थ मिशन के तहत कार्य कर रहे कर्मचारियों के लिए भी ठोस नीति बनाते हुए उन्हें नियमित किया जाए। उन्हें अन्य सरकारी कर्मियों के समान वेतन व अन्य सुविधाएं प्रदान की जाएं।

जिलाध्यक्ष ने स्पष्ट तौर पर कहा कि यदि सरकार ने संबंधित कर्मचारियों की मांगों को जल्द पूरा नहीं किया तो मजबूरन उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा।

Written by Newsghat Desk

2022 में शेयर खरीदने के लिए अपनाएं ये टिप्स, जानिए पूरी जानकारी

2022 में शेयर खरीदने के लिए अपनाएं ये टिप्स, जानिए पूरी जानकारी

सर्दियों में बढ़ जाता है हार्ट अटैक का जोखिम, जानें क्या कहते हैं हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ ज्योतिनाथ

सर्दियों में बढ़ जाता है हार्ट अटैक का जोखिम, जानें क्या कहते हैं हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ ज्योतिनाथ