Sirmour News: सिरमौर में खनन माफिया पर बड़ी कार्रवाई! 48 घंटे में 53 वाहनों पर कसा शिकंजा, वसूला भारी जुर्माना

Sirmour News: हिमाचल प्रदेश की जिला सिरमौर पुलिस की नशे के साथ-साथ खनन माफिया पर भी कार्रवाई लगातार जारी है। जिला सिरमौर पुलिस द्वारा अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो दिनों में 53 वाहनों के चालान किये गए है।
Sirmour News: सिरमौर में खनन माफिया पर बड़ी कार्रवाई! 48 घंटे में 53 वाहनों पर कसा शिकंजा, वसूला भारी जुर्माना
जिला सिरमौर पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार 28 व 29 अप्रैल को जिला में अवैध खनन के विरुद्ध विशेष जाँच अभियान के अन्तर्गत योजनाबद्ध तरीके से विशेष कार्रवाई की गई है।
इस अभियान के दौरान कुल 53 वाहनों के चालान किए गए, जिनमें से 48 वाहनों के खिलाफ खनन अधिनियम के तहत और 05 वाहनों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत कार्रवाई की गई। इन वाहनों को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में अवैध खनन गतिविधियों में शामिल पाया गया था।


उपरोक्त चालानों में से 21 चालानों का पुलिस द्वारा निपटारा करके 99,500/- रुपये जुर्माना वसूल किया गया तथा 32 चालानों में गाडियों को impound/detain किया गया है तथा इनके खिलाफ किये गये चालानों को आगे की कार्रवाई के लिये संबंधित अदालत में भेज दिया गया है।
पुलिस विभाग का मानना है कि अवैध खनन न केवल पर्यावरण सुरक्षा के लिए खतरा है, बल्कि यह भारी भूमि कटाव का कारण भी बनता है। पूर्व में आई कई प्राकृतिक आपदाओं और जानमाल के नुकसान के पीछे अवैध खनन एक बड़ा कारण रहा है।

सिरमौर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि वे भूमि कटाव को रोकने और नियमों का सख्ती से पालन करवाने के लिए पूरी तरह कृतसंकल्प हैं।

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it’s all about “आपकी बात”!

