Himachal Crime News: शिमला में ‘स्त्री’ वेश में आए चोर! महिलाओं के कपड़े पहनकर दुकान में घुसे, फिर उड़ाए 35 हजार

Himachal Crime News: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में चोरी का एक अनोखा मामला सामने आया है जिसने पुलिस को भी हैरान कर दिया है। बीसीएस में बॉटल स्टोर चलाने वाले दयाराम ने इसको लेकर पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है।
Himachal Crime News: शिमला में ‘स्त्री’ वेश में आए चोर! महिलाओं के कपड़े पहनकर दुकान में घुसे, फिर उड़ाए 35 हजार
पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़ित ने बताया कि रात को वह दुकान बंद करके अपने घर चले गए थे। लेकिन अगली सुबह जब वह दुकान पर पहुंचे तो देखा की शटर का ताला टूटा हुआ था।
35,000 रुपये का कैश गायब
इस दौरान उन्होंने जब अंदर जाकर देखा तो वह हैरान रह गए। देखा तो दुकान में सारा सामान बिखरा हुआ था और गल्ले में रखा 35,000 रुपये का कैश गायब था।


वहीं सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और दुकान के भीतर लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज खंगाली।
महिलाओं के कपड़े पहनकर दिया वारदात को अंजाम
फुटेज में दो आरोपी महिलाओं के कपड़े पहने हुए और चेहरे ढके हुए नजर आए, ताकि उनकी पहचान न हो सके। इस दौरान आरोपियों ने दुकान का ताला तोड़कर दुकान से हजारों रुपए के कैश पर हाथ साफ कर लिया और फिर फरार हो गए।

पुलिस का मानना है कि आरोपियों ने महिलाओं के कपड़े इसलिए पहने थे ताकि घूमते समय किसी को उन पर शक न हो और वे CCTV की नजरों से भी बच सकें। उधर, पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात लोगों के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्जकर तलाश शुरू कर दी है।

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it’s all about “आपकी बात”!

